फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युग मर्डर केस: घर पहुंचते ही फूट पड़े आंसू, पढ़िए दरिंदों के लिए क्या कहा

Tue, 07 Aug 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Aug 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
 Yug Kidnapping And Murder Case Shimla Side Story

लाडले युग के अपहरण और हत्या से टूट चुके परिवार को न्यायपालिका से सोमवार को सुकून मिला। आरोपियों को दोषी करार देने पर अभिभावकों के चेहरों पर संतोष के भाव नजर आए। यह भाव आंखों से आंसू बनकर भी बाहर निकले। अब हत्यारों की सजा से परिवार के सदस्यों को कलेजे की ठंडक का इंतजार है। सोमवार को अदालत परिसर में बारिश के बीच सुबह दस बजे से फैसले का इंतजार कर रहे पिता विनोद गुप्ता ने जैसे ही युग के अपहरण और हत्या के तीनों आरोपियों को दोषी करार दिए जाने का फैसला सुना, उनके चेहरे पर अलग ही संतोष का भाव नजर आया।

Trending Videos
 Yug Kidnapping And Murder Case Shimla Side Story

इस फैसले के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा ‘मुझे न्यायपालिका पर पूरा यकीन है, आज जो फैसला आया है इससे हमारी चार सालों से युग को न्याय दिलवाने के लिए चल रही साधना लगता है पूरी होने वाली है। मेरे चार साल के मासूम का अपहरण, उसे यातना दे-दे कर मारने वाले तीनों दोषियों को ऊंसी की सजा भी कम है।

 Yug Kidnapping And Murder Case Shimla Side Story

उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि ये तीनों भी वैसे ही तड़पाए जाएं, जैसे उनका बच्चा युग तड़पा होगा। उन्होंने कहा, ‘चार सालों से लगातार बेटे के न्याय के लिए भटका हूं, अदालत में हर सुनवाई में पहुंचा हूं। अब लगता है कि युग को न्याय मिलने और इन हत्यारों को उनके किए की सजा मिलने का वक्त आ गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
 Yug Kidnapping And Murder Case Shimla Side Story

अदालत से युग के तीनों हत्यारों को दोषी करार दिए जाने का फैसला आने के बाद जैसे ही विनोद घर पहुंचे, वहां मौजूद सभी भावुक हो गए। विनोद गुप्ता ने आते ही अपनी मां चंद्रलेखा और युग की मां व अपनी पत्नी पिंकी को गले से लगा लिया। आंखों में आंसू और चेहरों पर सुकून के भाव झलक रहे थे। विनोद के मुंह से निकला ‘मां हम युग को न्याय दिलवाने की आधी जंग जीत गए, अब बस फैसले का इंतजार है।’

विज्ञापन
 Yug Kidnapping And Murder Case Shimla Side Story

युग की मां पिंकी ने कहा कि जिन्होंने मेरे मासूम युग को यातनाएं देकर मारा है, उन्हें उनके किए की सजा जरूर मिलेगी। वे बोलीं ‘मेरे बच्चे ने उनका क्या बिगाड़ा था। अब मुझे 13 अगस्त का इंतजार है जब अदालत से उन्हें सजा मिलेगी।’ विनोद के घर पर उनके परिजनों की भीड़ लगी हुई थी। हर कोई उन्हें यही कह रहा था, अब फैसले की घड़ी आने वाली है, बस थोड़ा इंतजार और करो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed