धर्मशाला नगर निगम चुनाव पर युवा वोटरों में गुड़ गवर्नेंस के नारे का जनून हावी रहा। पहली बार वोट करने आए युवाओं का मानना है कि राजनीति शहर को संवारनें में काम आए। वहीं पार्टी लाइन आधारित प्रत्याशियों से बढ़कर क्षेत्र के विकास पर योग्य उम्मीदवार के पक्ष में वोट देने का हवाला दिया। वार्ड नंबर नौ सकोह के पोलिंग बूथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पहली बार वोट करने आए युवा वोटरों में शगुन चंदेल का कहना है कि स्वच्छ राजनीति आज के दौर में संभव नही।
धर्मशाला नगर निगम चुनाव, युवा वोटरों ने गुड गवर्नेंस के नारे पर दबाया बटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिहाजा पार्टी लाइन प्रत्याशियों से बेहतर स्वच्छ छवि के उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया। शैफाली का कहना है कि शिक्षित वर्ग में ही गुड़ गवर्नेंस लाने की सही क्षमता है। उन्होंने दलगत राजनीति और जाति आधार से परे योग्य प्रत्याशी को वोट किया। निशांत का कहना है पार्टी विशेष से बढ़कर वार्ड स्तर पर आधारित समस्याओं को सही मायने में समझने वाले प्रत्याशी को वोट किया।
वही, अभिमन्यु और अभिषेक का कहना है कि राजनीतिक दलों ने आम लोगों को दरकिनार कर क्रिकेट पर षड्यंत्र रचा। उनका कहना है कि पार्टियों ने सही और गलत के चुनाव को जानना भी उचित नही समझा। युवा वोटरों में इस मसले में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के पक्ष को प्राथमिकता से समझने वाले प्रत्याशी को ही वोट किया।
नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में मतदान के मामले में पुरुषों ने महिलाओं को पीछे छोड़ दिया है। रविवार को 17 वार्डों में 113 उम्मीदवारों के लिए पुरुषों ने दिल खोल कर मतदान किया। एमसी चुनाव में कुल 31,770 मतदाताओं में से 23,135 मतदाताओं ने मतदान किया, इसमें पुरुषों की संख्या 11805 और 11,330 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसके चलते एमसी धर्मशाला के चुनावों में कुल 72.82 फीसदी मतदान आंका गया है। तस्वीर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री किशन कपूर और उनकी पत्नी रेखा कपूर मतदान करके मतदान केंद्र से बाहर आते हुए।
इसमें 73.21 पुरुषों और 72.42 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। चुनाव को लेकर पूरा दिन धर्मशाला के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी का नतीजा है कि रविवार को पूरा दिन लोगों ने लाइन में लगकर अपने मत का प्रयोग किया। एमसी चुनावों को लेकर सुबह नौ बजे जहां 17.14 फीसदी मतदान आंका गया। वहीं, 11 बजे तक यह प्रतिशतता 34.14 पहुंची, जबकि एक बजे तक 56.43 और मतदान समाप्ति तक 3 बजे यह आंकड़ा 72.82 तक पहुंच गया।