फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मंदिर में हुई 20 हजार अखरोटों की बारिश, जानिए यहां की मान्यता

Thu, 22 Nov 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Updated Thu, 22 Nov 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Walnuts To Lord Shiva In Historic Baijnath Temple Palampur Kangra Himachal Pradesh

ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में वैकुंठ चौदस (चतुर्दशी) पर रोजाना होने वाली आरती के बाद अलग ही नजारा देखने को मिला। मंदिर के पुजारियों सुरिंद्र आचार्य और धर्मेंद्र शर्मा ने मंदिर के ऊपरी भाग से करीब बीस हजार अखरोटों की बारिश की।

Walnuts To Lord Shiva In Historic Baijnath Temple Palampur Kangra Himachal Pradesh

मंदिर प्रांगण में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इन अखरोटों को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। अखरोटों की बारिश के दौरान आधा दर्जन लोग मामूली रूप में चोटिल भी हुए। 

Walnuts To Lord Shiva In Historic Baijnath Temple Palampur Kangra Himachal Pradesh

इससे पूर्व मंदिर परिसर में स्थित मां पीतांबरी देवी की पूजा-अर्चना की गई, जिसके साथ ही समारोह शुरू हो गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनाए जाने वाले इस अनोखे त्योहार के संबंध में मान्यता है कि भगवान विष्णु ने देवताओं के आग्रह पर वेदमंत्रों को चुराने की कोशिश करने वाले राक्षस संखासुर का वध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Walnuts To Lord Shiva In Historic Baijnath Temple Palampur Kangra Himachal Pradesh

इंदिरावती राज्य देवताओं को वापस मिला जिसकी खुशी में इस त्योहार का आयोजन किया गया था। तब से इस त्योहार को मनाया जा रहा है। बाद में उपस्थित लोगों में हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन
Walnuts To Lord Shiva In Historic Baijnath Temple Palampur Kangra Himachal Pradesh

इस मौके पर पूर्व ट्रस्टी घनश्याम अवस्थी, मुल्ख राज मेहता, सुनील अवस्थी, सर्वजीत डोहरू, इंद्र नंदा, मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा और अनिल अवस्थी आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed