फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पुलिस स्टेशन से 500 मीटर दूरी पर फूंक डाले तीन कारों समेत 4 वाहन

Thu, 24 May 2018 08:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 24 May 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
three cars and motorbike set on fire at dhali shimla
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला प्रवास के लिए शहर में पुख्ता इंतजामों के बीच ढली में शरारती तत्वों ने चार वाहन फूंक डाले। तीन कार और मोटरसाइकिल को थाना से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर जला दिया। 

 
three cars and motorbike set on fire at dhali shimla
एक कार हरियाणा, एक चिड़गांव तो एक कार स्थानीय निवासी की थी। ढली सड़क पर गश्त कर रही पुलिस की एक टीम ने रात ढाई बजे बजे कारों में आग लगी हुई देखी। इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई। 
three cars and motorbike set on fire at dhali shimla
दमकल विभाग जब तक मौके पर पहुंचता। तीन कारें और मोटरसाइकिल पूरी तरह से जल गए थे। राष्ट्रपति के शिमला दौरे के दौरान शहर की मुख्य सड़कें खाली कर रखी है। सड़क किनारे कोई भी गाड़ी खड़ी करने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
three cars and motorbike set on fire at dhali shimla
ऐसे में गाड़ी मालिकों ने गाड़ियां ढली-भट्ठाकुफर सड़क पर खड़ी कर रखी हैं। यह गाड़ियां भी   प्रभाकर ऑटो मोबाइल के समीप ढांक की तरफ खड़ी थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि वारदात के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
three cars and motorbike set on fire at dhali shimla
 पुलिस  ने सड़क किनारे लगे आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। आरोपियों को अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं , पुलिस ने बुधवार को मौके पर फोरेंसिक की टीम भी पहुंची और राख के सैंपल लिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed