हिमाचल के जिले सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के तहत ऊंचा टिक्कर गांव के जंगल में एक भालू ने 50 वर्षीय ग्रामीण पर हमला बोल दिया। बुधवार सुबह करीब छह बजे हुई इस घटना में बुजुर्ग गुमान सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
भालू के हमले के बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी। भालू के हमले को रोकने के साथ ही उसने जोर-जोर से चिल्लाना भी शुरू किया। इससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया।
गुमान सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। करीब 10 मिनट तक गुमान सिंह की भालू से गुत्थम-गुत्था हुई।
4 of 5
भालू के हमले में घायल बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
भालू के हमले से उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से गुमान सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया।
5 of 5
भालू के हमले में घायल बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीडी शर्मा ने बताया कि भालू के हमले में घायल व्यक्ति उपचाराधीन है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।