अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 01 Jul 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शक्तिपीठ ज्वालामुखी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में बंद पड़ी सभी शक्तिपीठ बज्रेश्वरी, ज्वालामुखी, मां चामुंडा और नयनादेवी मंदिर के कपाट सहित अन्य धार्मिक स्थल करीब तीन माह बाद आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। शक्तिपीठ ज्वालामुखी सुबह छह बजे से ही लोग दर्शन के लिए पहुंचे। पहला दिन होने के कारण आज श्रद्धालुओं की संख्या कम ही नजर आई।
श्रद्धालुओं को शक्तिपीठों में जाने और प्रसाद चढ़ाने की छूट दी गई है। धार्मिक स्थलों में हवन, यज्ञ, कन्या पूजन, कीर्तन, लंगर और घंटी बजाने बजाने पर प्रतिबंध है। श्रद्धालुओं को मंदिरों में बैठने, ज्यादा देर खड़े रहने की मनाही है। पुजारी न प्रसाद बांटेंगे और न मौली बांधेंगे। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जगह-जगह हैंड्स फ्री सैनिटाइजर लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मी से बचने के लिए मैट और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। धूप से बचने के लिए शामियाने भी लगाए जा रहे हैं।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ज्वालामुखी में प्रशासन द्वारा बिना मास्क मंदिर में प्रवेश वर्जित किया गया है साथ ही दो गज की नियमित दूरी का पालन किया जा रहा है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के गर्भ गृह में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। मंदिर में किसी भी श्रद्धालु को रुकने नहीं दिया जा रहा है और बाहरी श्रद्धालुओं के लिए पर्ची सिस्टम अपनाया गया है, जिसमें सभी का नाम पता दर्ज किया जा रहा है, उसके बाद ही दर्शनों की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर में भजन, कीर्तन, मुंडन व लंगर व्यवस्था पर सरकार के आगामी आदेशों के तहत प्रतिबंध कायम है। वहीं मंदिर खुलने से बाजार में भी रौनक लौट आई है, लंबे अंतराल के बाद मंदिर के कपाट खुलने से दुकानदारों को आर्थिकी सुधरने की आस जगी है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया कि मंदिर के अंदर हर प्रकार के आयोजनों पर फिलहाल प्रतिबंध जारी रहेगा। श्रद्धालु केवल दर्शन कर पाएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।