फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Super Moon: सबसे बड़ा सुपर मून देखें आज, खूबसूरत होगा अंतरिक्ष का नजारा, जानिए सबकुछ

Wed, 13 Jul 2022 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 Jul 2022 06:55 PM IST
विज्ञापन
Supermoon 2022 Today Know Date Time And Other Details Of Biggest Moon Of Year
आज दिखेगा सुपरमून। - फोटो : iStock

ज्योतिष के साथ-साथ खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज 13 जुलाई का दिन बेहद खास है। एक तो आज बड़े शुभ योग में आषाढ़ पक्ष की गुरु पूर्णिमा पड़ रही है और दूसरी खास बात यह है कि आज इस साल का सबसे बड़ा सुपर मून भी दिखेगा और यह नजारा अपने आप में अद्भुत होगा। भारतीय समयानुसार इसे 13 जुलाई को रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा जाएगा। यह लगातार तीन दिनों तक नजर आएगा। आम तौर पर सुपर मून और पूर्णिमा एक साथ जल्दी नहीं आती हैं और ऐसा संयोग वर्षों बाद बनता है। अगला सबसे बड़ा सुपरमून 3 जुलाई 2023 में दिखाई देगा।

Trending Videos
Supermoon 2022 Today Know Date Time And Other Details Of Biggest Moon Of Year
Supermoon 2022 - फोटो : iStock

आज चांद धरती के सबसे ज्यादा करीब होगा, जिस वजह से चांद का आकार सामान्य आकार की तुलना में काफी बड़ा तथा ज्यादा चमकीला भी दिखाई देगा। इसे जुलाई सुपर मून या बक मून भी कहा जाता है। विज्ञान की भाषा में कहें तो आज 13 जुलाई को धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम रहेगी, जिस वजह से चांद का आकार बड़ा दिखाई देगा और इसलिए इस सुपरमून को बक मून (buck moon) का नाम भी वैज्ञानिकों ने दिया है । इस के नामकरण के पीछे वजह यह भी है  कि जुलाई महीने के आसपास दिनों में नर हिरण (buck) के नए सींग उगते हैं और साल बीतने के साथ उनके सींग और भी बड़े व खूबसूरत होते जाते हैं।

Supermoon 2022 Today Know Date Time And Other Details Of Biggest Moon Of Year
ज्योतिष शोधार्थी और एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी - फोटो : अमर उजाला

आज का सुपर मून सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि तीन दिनों तक देखा जा सकता है। हर दिन की तुलना में कल चंद्रमा बड़ा तो दिखाई देगा ही और साथ ही ज्यादा चमकीला और गुलाबी भी नजर आएगा। कुछ लोग इसे जुलाई सुपर मून कह कर भी पुकारते हैं। ज्योतिष शोधार्थी एवं एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से आज गुरु पूर्णिमा और सुपरमून के मौके पर ग्रहों की स्थिति भी बड़ी दिलचस्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Supermoon 2022 Today Know Date Time And Other Details Of Biggest Moon Of Year
शनि देव - फोटो : अमर उजाला

शनि देव कुंभ राशि से मकर राशि में लौट आए हैं, जिससे मिथुन और तुला राशि एक बार फिर से शनि की ढैय्या की चपेट में आ गई है जबकि धनु राशि पर एक बार फिर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो गई है। इसी तरह सौरमंडल के तीन प्रमुख ग्रह शुक्र, सूर्य और बुध मिथुन राशि में युति कर रहे हैं। चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं और फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल व राहु मेष राशि में और गुरु मीन राशि में हैं।

विज्ञापन
Supermoon 2022 Today Know Date Time And Other Details Of Biggest Moon Of Year
सुपरमून - फोटो : ANI

आज सुपरमून होने के साथ-साथ गुरु पूर्णिमा भी है और पूर्णिमा पर चंद्रमा की पूजा का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है। हमारे शास्त्रों में यह उल्लेख किया गया है कि पूर्णिमा पर चंद्रमा पूरी कलाओं के साथ दिखाई देता है और इस दिन चांद से निकलने वाली किरणें अमृत के समान होती हैं। बहुत से लोग अपनी कुंडली में बने चंद्र दोष को दूर करने के लिए भी इस दिन विधिवत तरीके से चंद्रमा की पूजा अर्चना करते हैं । पूर्णिमा पर चंद्रदेव को कच्चे दूध में मिश्री और चावल मिलाकर अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दौरान 108 बार ऊँ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed