फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुकमा के शहीद की बेटी ने दिया ऐसा बयान, भावुक हो जाएंगे आप

Sat, 29 Apr 2017 10:20 AM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 29 Apr 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sukma attack Martyr sanjay family in shock

पापा जी, हमें छोड़कर मत जाओ, मम्मी की बात मान लो.... गांव चचियां श्मशानघाट (हिमाचल प्रदेश, पालमपुर) पर शहीद संजय की बड़ी बेटी अमिषा के रुदन से मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।

Sukma attack Martyr sanjay family in shock
PIC

वह बोलीं- कुछ नहीं होगा मेरे पापा के बलिदान का, उनकी फाइल भी जल्द ही कागजों में बंद हो जाएगी। अमिषा ने एसपी गांधी से लिपटते हुए कहा- अंकल.. शहीदों का इस देश में क्या होगा। जवान शहीद होते रहेंगे, फाइलें बंद होती रहेंगी, उनका कुछ नहीं होगा। क्यों नहीं सरकार इन नक्सलवादियों और आतंकवादियों का खात्मा करती है। उसने कहा- मैं सेना में भर्ती होकर अपने पिता के बलिदान का बदला लूंगी। सीआरपीएफ की 74 बटालियन में तैनात संजय कुमार होली पर अपने घर आए थे।

Sukma attack Martyr sanjay family in shock

उसके बाद फोन पर बात होती थी, लेकिन दो दिन से उसकी बात परिजनों से नहीं हुई। सुकमा हमले की टीवी पर आ रही खबर में शहीद संजय का नाम आने से गांव के लोगों में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी, लेकिनरात करीब एक बजे  बड़े भाई अजय को संजय की शहादत की सूचना फोन पर मिली। इससे पूरा परिवार सदमे में चला गया।  शहीद संजय के पड़ोसी बलजेश ने कहा कि संजय बहुत ही मिलनसार थे। उनकी शहादत का पूरे गांव को दुख है। उसके साथ खेली होली हमेशा याद रहेगी। तस्वीर में शहीद संजय कुमार सैल्यूट करतीं एछीसी डॉ. रिचा वर्मा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukma attack Martyr sanjay family in shock

सुकमा हमले में शहीद कांगड़ा जिले के चचियां (नगरी) के एएसआई संजय कुमार।

विज्ञापन
Sukma attack Martyr sanjay family in shock

दोस्तों से कहते थे सुरेंद्र नेरचौक से पहला शहीद बनूंगा--गोबिंद ठाकुर, नेरचौक (मंडी)--- छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहादत का जाम पीने वाले देश के सपूत सुरेंद्र ठाकुर में देश के लिए मर मिटने का जज्बा था। दोस्तों से अक्सर कहते थे नेरचौक से पहला शहीद वह ही बनेंगे। तस्वीर में छत्तीसगढ़ के सुकमा हमले में शहीद मंडी के नेरचौक के शहीद सुरेंद्र ठाकुर।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed