फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में बर्फबारी से पर्यटन को लगे पंख

Tue, 29 Dec 2020 10:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 29 Dec 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Himachal Pradesh is boon to the tourism
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह की बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिल गई है। कोरोना संकट की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसायियों के ताजा बर्फबारी से चेहरे खिल उठे हैं। इस साल समर सीजन में हुए नुकसान की विंटर सीजन से भरपाई होने की आस है। शिमला, मनाली, डलहौजी सहित कई पर्यटन स्थलों पर सोमवार को होटलों में फुल आक्यूपेंसी रही। 

Snowfall in Himachal Pradesh is boon to the tourism
- फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम को मौसम बदलते ही पड़ोसी राज्यों से कई सैलानी हिमाचल पहुंचे। सोमवार को बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़, दिल्ली से कई सैलानियों ने हिमाचल का रुख किया। राजधानी शिमला में विंटर सीजन की रविवार रात को पहली बर्फबारी हुई। शहर में शाम ढलते ही मौसम ने करवट बदली।

Snowfall in Himachal Pradesh is boon to the tourism
- फोटो : अमर उजाला

रात दस बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बर्फ की हल्की सफेद चादर बिछ गई। सोमवार सुबह नजारा देखने लायक रहा। शिमला समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी ने लोगों को रोमांचित कर दिया। इस साल कोरोना संकट के चलते पर्यटन कारोबार को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Himachal Pradesh is boon to the tourism
- फोटो : अमर उजाला

मार्च 2020 से ही पर्यटन गतिविधियां बंद होने से होटल कारोबारियों सहित टैक्सी चालकों, टूरिस्ट गाइड और अन्य कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल के इतिहास में इस साल पहली बार समर सीजन शून्य रहा है। लॉकडाउन लगने के कारण प्रदेश में सैलानी नहीं आ सके।

विज्ञापन
Snowfall in Himachal Pradesh is boon to the tourism
- फोटो : अमर उजाला

अब सरकार की ओर से सैलानियों के आने के लिए कोई भी शर्त नहीं रखी है। बीते दिनों प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पर्यटन कारोबार ने कुछ रफ्तार पकड़ी थी। अब शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में भी सीजन की पहली बर्फबारी होने से पर्यटन को पंख लग गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed