देवभूमि के पहाड़ बर्फ से गुलजार हो गए हैं। हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। इससे जिले के आधा दर्जन ग्रामीण रूटों पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। रामपुर के ऊपरी क्षेत्रों में भी सुबह हल्की बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया। वहीं लाहौल में गुफा होटल के समीप पहाड़ी से विशालकाय हिमखंड गिरने से चंद्रा नदी का बहाव रुक गया जिसे रविवार दोपहर सामान्य किया गया। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने बताया कि हिमखंड से चंद्रा नदी का पानी रुक गया था। तस्वीर में लाहौल्ा-स्पीति के काजा में ताजा हिमपात का नजारा।
बर्फ से गुलजार हुए देवभूमि के पहाड़, देखने लायक हैं नजारे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Mar 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
बर्फबारी
विज्ञापन
विज्ञापन