फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला से यूपी की तकदीर तय करेंगी प्रियंका गांधी, यहां होगा थिंक टैंक, जानिए कैसे

Wed, 23 Jan 2019 02:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
अरविंद ठाकुर, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Jan 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi strategy from Shimla for Congress in Lok Sabha Elections 219

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बड़ा दांव खेला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को महासचिव का पद देते हुए पूर्वांचल का प्रभारी बनाया है। पार्टी ने उत्तरप्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हटाकर तत्काल प्रभाव से हरियाणा का प्रभारी मनाया गया है। प्रियंका गांधी का हिमाचल से गहरा नाता है।

Priyanka Gandhi strategy from Shimla for Congress in Lok Sabha Elections 219

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का आलीशान मकान बन रहा है। इसे बनाने के लिए काष्ठकुणी शैली अपनाई बनाई जा रही है। प्रियंका गांधी मकान का जायजा लेने के लिए एक-दो माह में शिमला जरूर आती हैं। अब मकान लगभग बनकर तैयार हो गया है और प्रियंका गांधी जल्द मकान में शिफ्ट कर सकती है।  आलम चंद और भाग सिंह का मुरीद है गांधी परिवार, प्रियंका करती हैं जमकर तारीफ

Priyanka Gandhi strategy from Shimla for Congress in Lok Sabha Elections 219

आने वाले लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त बाकी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति प्रियंका गांधी शिमला में  बैठकर बना सकती हैं। बीते 19 दिसंबर को ही राहुल गांधा भी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ मकान का जायजा लेने आए थे। उल्लेखनीय है कि प्रियंका का यह आशियाना दो मंजिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Gandhi strategy from Shimla for Congress in Lok Sabha Elections 219

इसमें भीतरी सजावट का काम देवदार की लकड़ी से हो रहा है। मकान की छत पारंपरिक पहाड़ी शैली की स्लेट पोश बनाई गई है। दो मंजिला मकान अब बनकर तैयार है। इसका अंदरूनी काम चला है। मकान बनाने के साथ ही खाली जमीन में प्रियंका वाड्रा ने फूल और फलदार पौधों को तैयार करवाया है, ताकि मकान के आसपास के क्षेत्र को ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सके।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi strategy from Shimla for Congress in Lok Sabha Elections 219

प्रियंका कई साल से अपने घर का निर्माण करवा रही हैं। इस भवन निर्माण की शैली को लेकर दो बार प्रियंका गांधी आपत्ति जता चुकी हैं। दो बार भवन का ढांचा खड़ा कर दिया गया था परंतु शैली पसंद न आने पर नए सिरे से मकान तैयार कराया गया है। इसमें भीतरी सजावट का काम देवदार की लकड़ी से हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed