फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: दो सप्ताह बाद अटल टनल खुलने से खिले पर्यटकों के चेहरे, बर्फ में जमकर की मस्ती

Sat, 20 Feb 2021 07:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Feb 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
atal tunnel reopened for tourists after two weeks, enjoyed snow at sisu himachal
अटल टनल खुलने के बाद सिस्सू पहुंचे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी और उसके बाद हिमस्खलन की चेतावनी के चलते पिछले दो सप्ताह से पर्यटकों के आवागमन के लिए बंद अटल टनल रोहतांग को खोल दिया गया है। इसके साथ ही बर्फ के दीदार के लिए सैकड़ों पर्यटक टनल के नॉर्थ पोर्टल और सिस्सू पहुंच रहे हैं। शनिवार को सिस्सू झील, हेलीपैड  के आसपास दिनभर सैलानियों का जमावड़ा रहा। सैलानियों ने दिनभर बर्फ के बीच अठखेलियां कीं। 

atal tunnel reopened for tourists after two weeks, enjoyed snow at sisu himachal
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से आए पर्यटक शिल्पा और रवि ने कहा कि वे पहली बार अटल टनल देखने आए हैं। अटल टनल रोहतांग के इस पार का नजारा और भी खूबसूरत है। लाहौल के बर्फ से ढके पहाड़ और सर्द हवाएं इसे अलग बनाती हैं। वहीं पंजाब के पर्यटक विक्की, सुखविंद्र और जतिन ने कहा कि फरवरी महीने में बर्फ के बीच मस्ती करना किसी सपने से कम नहीं है। वहीं अटल टनल रोहतांग बहाल होने से पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

atal tunnel reopened for tourists after two weeks, enjoyed snow at sisu himachal
- फोटो : अमर उजाला

पलमधारा होटल के एमडी सुभाष ने कहा कि अटल टनल खुलने से लाहौल में कारोबार बढ़ेगा। कारोबारियों को फिर से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ने का मौका मिलेगा। इन दिनों मनाली के सोलंगनाला में बर्फ गायब हो गई है। जिसके चलते सैलानियों को बर्फ के दीदार नहीं हो रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
atal tunnel reopened for tourists after two weeks, enjoyed snow at sisu himachal
- फोटो : अमर उजाला

सेक संस्था के अध्यक्ष सुनील किंगोपा ने कहा कि लाहौल में इन दिनों स्नो फेस्टिवल की धूम है। इस फेस्टिवल का आनंद उठाने के लिए अधिक संख्या में सैलानी जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का रूख करेंगे। 

विज्ञापन
atal tunnel reopened for tourists after two weeks, enjoyed snow at sisu himachal
- फोटो : अमर उजाला

उधर, हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला विंटर टूरिज्म का हब बनेगा। लाहौल में विंटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं हैं। अनिल खाची दो दिवसीय दौरे के दौरान खंगसर में आयोजित स्नो फेस्टिवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed