फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक: मामले में निजी स्कूल कर्मी और तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार, ऐसे फंसे आरोपी

Fri, 06 May 2022 08:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 May 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Police constable recruitment paper leak: Private school employee and three candidates arrested in the case, such trapped accused
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में पेपर रद्द होने के बाद कांगड़ा पुलिस ने शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी कांशीराम मेमोरियल स्कूल मस्तपुर (कांगड़ा) का कर्मचारी और तीन अन्य पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के अभ्यर्थी हैं। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में मुनीष कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी देव भराड़ी डाकघर सुल्याली तहसील नूरपुर, मनी चौधरी पुत्र बीरबल सिंह निवासी गांव व डाकघर खटियाड़ तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा, गौरव पुत्र विजय कुमार गांव व डाकघर भडियाड़ा तहसील व जिला कांगड़ा शामिल हैं।



अभ्यर्थियों को दलालों से मिलाने के आरोप में कांशीराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल मस्तपुर के कर्मचारी अशोक कुमार पुत्र हरि सिंह गांव पास्सू तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ के लिए शुक्रवार को एसपी कार्यालय धर्मशाला लाया गया था। इसके बाद उन्हें कांगड़ा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एसआईटी बनाकर कई टीमें कई राज्यों में भेज दी हैं। 

Police constable recruitment paper leak: Private school employee and three candidates arrested in the case, such trapped accused
पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला

 गगल, चंडीगढ़, पंचकूला में दिखाए थे पेपर
जांच में खुलासा हुआ है कि युवाओं को दलालों ने 6 से 8 लाख रुपये लेकर प्रश्नों के उत्तर परीक्षा से एक-दो दिन पहले ही गगल, चंडीगढ़, पंचकूला और अन्य स्थानों पर दिखा दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने प्रश्नों के उत्तर रट लिए थे। 

Police constable recruitment paper leak: Private school employee and three candidates arrested in the case, such trapped accused
गाड़ी में आरोपियों के ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे फंसे आरोपी
पुलिस के अनुसार 5 अप्रैल को लिखित परीक्षा का परिणाम निकलने के बाद पास अभ्यर्थियों को पुलिस ने दस्तावेजों की जांच के लिए प्रदेश भर में बुलाया। इसके बाद युवाओं को नियुक्ति मिलनी थी। दस्तावेजों की जांच में कांगड़ा पुलिस को तीन युवाओं पर शक हुआ। तीनों युवाओं के 90 में से 70 नंबर थे, जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा में उनके 50 फीसदी नंबर भी नहीं थे। पुलिस ने तीनों युवाओं से अलग-अलग कड़ी पूछताछ की, जिसमें उन्होंने माना कि लिखित परीक्षा से पहले ही उनको 6 से 8 लाख रुपये देकर टाइप्ड पेपर मिल गया था। उनको कहा गया था कि वे टाइप्ड पेपर देखकर प्रश्न और उत्तर रट लें। माना जा रहा है कि पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police constable recruitment paper leak: Private school employee and three candidates arrested in the case, such trapped accused
पेपर लीक के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया बंद। - फोटो : संवाद

74 हजार ने दी थी लिखित परीक्षा 
पुलिस विभाग ने 1334 पदों के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 27 मार्च को आयोजित की थी। 5 अप्रैल को परिणाम घोषित हुआ। पहले चरण में प्रदेश में निर्धारित कुल 81 केंद्रों में लिखित परीक्षा हुई। पुरुष पदों के लिए 60 हजार से अधिक और महिला पदों के लिए 14 हजार से अधिक उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। 

विज्ञापन
Police constable recruitment paper leak: Private school employee and three candidates arrested in the case, such trapped accused
डॉ. खुशहाल शर्मा, एसपी कांगड़ा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपियों को 11 मई तक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। - डा. खुशहाल शर्मा, एसपी कांगड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed