फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुरारीलाल माहेश्वरी वाद-विवाद स्पर्धा: शिमला मंडल में सोलन कॉलेज ने मारी बाजी

Wed, 21 Aug 2019 08:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Aug 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
murari lal smriti vad vivad zonal level competition held in shimla himachal
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में आयोजित मंडल स्तरीय मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोलन कॉलेज की टीम प्रथम रही। बुधवार को हुई इस स्पर्धा में कॉलेज छात्रों ने ‘क्षेत्रवाद ने भारतीय संघवाद को कमजोर किया’ विषय पर अपनी बात तर्कों के साथ रखी। प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा की टीम दूसरे और कुमारसैन डिग्री कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। शिमला मंडल के चार जिलों की इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों ने भाग लिया। रामपुर पीजी कॉलेज और सिरमौर के संगड़ाह कॉलेज की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। 

murari lal smriti vad vivad zonal level competition held in shimla himachal
- फोटो : अमर उजाला

प्रतियोगिता में शिमला के एसपी ओमापति जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में संजौली कॉलेज के शिक्षक डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. रविंद्र चौहान और डॉ. राम लाल शर्मा ने निर्णायक मंडल सदस्य की भूमिका निभाई। पहला स्थान पाने वाली सोलन कॉलेज की टीम की गीतांजली ठाकुर और रितांशु को सात हजार के नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर रही कोटशेरा कॉलेज की टीम में शामिल प्रांशु आदित्य और विवेक को पांच हजार के नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र, जबकि तीसरे स्थान पर रही कुमारसैन कॉलेज की टीम की प्रीतिका और सौरव को तीन हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा गया।

murari lal smriti vad vivad zonal level competition held in shimla himachal
- फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा प्रतियोगिता में 1500-1500 के दो सांत्वना पुरस्कार संगड़ाह कॉलेज के सतीश तोमर और रीता कुमारी व रामपुर कॉलेज की मुस्कान और रुचि शर्मा को दिए गए। आरकेएमवी की टीम में शामिल सिमरन ठाकुर, मुस्कान आनंद और सराहां कॉलेज की टीम की जयवंती और विशाल शर्मा, नालागढ़ कॉलेज टीम के शैवी और प्रज्ञा को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रतियोगिता में अमर उजाला हिंदी समाचारपत्र के इतिहास और संघर्ष की कहानी भी विद्यार्थियों को बताई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
murari lal smriti vad vivad zonal level competition held in shimla himachal
- फोटो : अमर उजाला

मंडल स्तरीय वाद विवाद स्पर्धा का शुभारंभ संजौली कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया। संजौली कॉलेज के संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश की। मंच संचालन डॉ. इंद्र सिंह ठाकुर और कॉलेज के छात्र भगत सिंह ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने कहा कि यहां वाद-विवाद में तर्क के साथ अपने तथ्य रखने वाले छात्रों को देख कर लगा कि युवा कितनी समझ रखते हैं। वह सही दिशा में जा रह हैं। उनमें सकारात्मक सोच के साथ तर्कशक्ति भी विकसित हो रही है। 

विज्ञापन
murari lal smriti vad vivad zonal level competition held in shimla himachal
- फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें युवा : एसपी 
एसपी ओमापति जम्वाल ने युवाओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें और नशे से दूर रहें। उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा देश के अहम मुद्दों को समझ सकते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता बढ़ा सकते हैं। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed