फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार साल में नौ महीने बजेगा बैंड बाजा, ये रहेंगे शुभ मुहूर्त

Sat, 19 Jan 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर राजकुमार सूद, अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा)
राजकुमार सूद, अमर उजाला, बैजनाथ(कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
marriage shubh muhurat in 2019

पिछले दो सालों से शादी समारोह के शुभ मुहूर्तों पर छाए रहे संकट के बादल इस साल छटने वाले हैं क्योंकि साल के कुल 12 महीनों में से नौ महीन ऐसे हैं जिसमें शादी के लिए शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं। पूरे साल में अगस्त, सितंबर और अक्तूबर माह ही ऐसे हैं जिसमें विवाह के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं है।

marriage shubh muhurat in 2019

वैसे भी 15 जुलाई से लेकर 15 सिंतबर तक हर साल शादी समारोहों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं निकल पाते हैं। इसके अलावा सभी माह में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं। पिछले दो सालों में शादी समारोह के लिए सबसे कम शुभ मुहूर्त निकले हैं।

marriage shubh muhurat in 2019

इसमें सबसे कम 2018 में रहे हैं। वहीं 2019 में 17 जनवरी से शादी समारोह के मुहूर्त शुरू हो गए हैं और पांच जुलाई तक नियमित तौर पर शादियां होती रहेंगी। शादी समारोहों के चलते प्रदेश के बाजारों में रौनक रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
marriage shubh muhurat in 2019

इस साल के बारह महीनो में से नौ माह में 73 शादी समारोह के शुभ मुहर्त हैं। साल 2019 में मई माह में सबसे अधिक पंद्रह दिन शुभ मुहूर्त के हैं, जबकि जून में ग्यारह हैं। साल के पहले माह जनवरी में ही नौ, फरवरी में सात, मार्च में सबसे कम चार, अप्रैल में नौ, मई में पंद्रह, जून में 11, जुलाई में पांच, नवबंर में सात और दिसंबर में आधा दर्जन शुभ तिथियां हैं।

विज्ञापन
marriage shubh muhurat in 2019

प्रदेश के अधिकांश बाजारों में शादी समारोहों का अनुकूल असर पड़ता है। सोने चांदी की खरीद से लेकर सब्जी और दूध-दहीं तक की खरीददारी में बढ़ोतरी रहती है। वहीं व्यापार से जुड़े हर छोटे बड़े व्यक्ति की आर्थिकी पर इसका अनुकूल असर पड़ता है। पंडित राम कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले दो-तीन सालों में शादी समाराहों के लिए कम ही शुभ मुहूर्त रहे हैं। इस साल नौ माह शादियों के लिए अच्छे माने जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed