फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर-हर महादेव... बम-बम भोले के जयकारे में रमी देवभूमि

Mon, 07 Mar 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Mar 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivaratri celebrations in himachal pradesh
राजधानी में रही महाशिवरात्रि पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला

देवभूमि हिमाचल में महाशिवरात्रि पर्व की धूम रही। मंदिरों को फूलों की मालाओं से सजाया गया था। मंदिरों में स्थापित भगवान शिव की पिंडी पर भक्तों ने चंदन से तिलक लगाया। तस्वीर में शिमला में कंडाघाट के समीप शिवालय में शिव को जल चढ़ाते भक्‍त।

हर-हर महादेव... बम-बम भोले के जयकारे में रमी देवभूमि

Maha Shivaratri celebrations in himachal pradesh
राजधानी में रही महाशिवरात्रि पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला के मंदिरों में स्थापित भगवान शिव की पिंडी पर भक्तों ने चंदन से तिलक लगाया। हाथ में दूध, बेल पत्र लेकर भक्त भोले के दरबार पहुंचे। मंदिरों में सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक भक्तों ने शिव की पिंडी का दूध से स्नान किया।

हर-हर महादेव... बम-बम भोले के जयकारे में रमी देवभूमि

Maha Shivaratri celebrations in himachal pradesh
राजधानी में रही महाशिवरात्रि पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला

शहर में लिफ्ट स्थित शिव मंदिर, मिडल बाजार शिवालय, शिव शक्ति मंदिर पंथाघाटी और ढली शिव मंदिर के अलावा मल्याणा शिव मंदिर और बड़ा गांव शिव मंदिर जाकर लोगों ने पूजा की। मंदिरों के बाहर लोगों के लिए घोटे, पकौड़े तथा खीर का इंतजाम किया गया था। शिमला ‌के अप्पर कैथू स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भक्तों को प्रसाद बांटते मंदिर कमेटी के प्रधान रवि शंकर सूद और पंडित चंद्र मो‌हन शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर-हर महादेव... बम-बम भोले के जयकारे में रमी देवभूमि

Maha Shivaratri celebrations in himachal pradesh
राजधानी में रही महाशिवरात्रि पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला

पर्व पर रामशहर से बेल पत्र शिमला पहुंचाई गई। जयनगर के रहने वाले खेमराज ने बताया कि तीन पत्ते शिव की पिंडी पर चढ़ाना शुभ माना गया है। बेल पत्र के पेड़ों में फल भी लगे होते हैं, जो शिव भगवान को चढ़ाए जाते है। उन्होंने बताया कि वह इसे केवल दस रुपये में यहां पर बेच रहे हैं।

विज्ञापन

हर-हर महादेव... बम-बम भोले के जयकारे में रमी देवभूमि

Maha Shivaratri celebrations in himachal pradesh
हर-हर महादेव... बम-बम भोले के जयकारे में रमी देवभूमि - फोटो : अमर उजाला

करतारमारी संघ की ओर से शेरे पंजाब में लोगों को प्रशाद बांटा गया। करतारमारी संघ के अध्यक्ष अनिल कपूर और सचिव कमलवीर सिंह ने बताया कि हर साल इस पर्व भक्तों के लिए भंडारा लगाया जाता है। भक्तों ने भी इस दौरान खीर, पकौड़े और घोटे का मजा लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed