फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंच पर रो पड़े कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा और दादा सुखराम, ये है वजह

Thu, 25 Apr 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Pandit Sukhram and Ashray Sharma, cried on stage
मंच पर भावुक हुए सुखराम और आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायक अनिल शर्मा के कांग्रेस प्रत्याशी बेटे आश्रय शर्मा के नामांकन भरने के बाद क्षण एकदम भावुक हो गए। आश्रय और उनके दादा पूर्व मंत्री पंडित सुखराम नामांकन के बाद मंच पर खूब रोए।

lok sabha election 2019: Pandit Sukhram and Ashray Sharma, cried on stage
आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

 उन्हें रोता देख उनके पोते आश्रय की आंखों से भी आंसू झलक पड़े। भाषण देते समय सुखराम ने कहा कि भाजपा पिता और बेटे की भावनाएं नहीं समझ पाई।

lok sabha election 2019: Pandit Sukhram and Ashray Sharma, cried on stage
पंडित सुखराम - फोटो : अमर उजाला

आज एक बेटे को पिता का आशीर्वाद नहीं मिला। उन्होंने अनिल शर्मा को अपने साथ न ला पाने पर मंडी की जनता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Pandit Sukhram and Ashray Sharma, cried on stage
सुखराम और आश्रय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

सुखराम ने कहा कि मैं परिस्थितियों को नियंत्रित नहीं कर सका, मेरा एक बेटा आज मंच पर नहीं है, इसके लिए मैं माफी मांगता हूं। बता दें कि सुखराम और आश्रय शर्मा के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में जाने के बाद उन पर आया राम, गया राम के आरोप लग रहे थे। दादा-पोते ने नामांकन के तुरंत बाद एक भावुक संदेश दिया है।

विज्ञापन
lok sabha election 2019: Pandit Sukhram and Ashray Sharma, cried on stage
आयुष शर्मा अपनी माता के साथ - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के नामांकन के मौके पर उनके छोटे भाई एवं अभिनेता सलमान खान के बहनोई अभिनेता आयुष शर्मा अपनी माता के साथ मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed