फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव: 48 घंटे तक बंद रहेंगे शराब ठेके, पाबंदी से पहले उमड़ी भीड़

Fri, 17 May 2019 09:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: alcohol sales Prohibited for 48 hours
शराब ठेकों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार खत्म होने के साथ ही चुनाव आयोग ने अतिरिक्त सतर्कता बरतने के उद्देश्य से सभी स्टेटिक, सर्विलांस टीमों, निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस कर्मियों व आबकारी और इनकम टैक्स की टीमों को नए निर्देश जारी कर दिए हैं। 

lok sabha election 2019: alcohol sales Prohibited for 48 hours
liquor shimla - फोटो : अमर उजाला

कहा गया है कि चुनाव से पूर्व 48 घंटे के साइलेंट ऑवर में किसी भी जगह शराब, नकदी या किसी उपहार के वितरण पर नजर रखी जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न विभागों और चुनाव आयोग की ओर से गठित टीमों ने बड़ी संख्या में नकदी, शराब तथा नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी है। साथ ही बड़ी संख्या में शांतिभंग करने वालों पर कार्रवाई भी की है। 

lok sabha election 2019: alcohol sales Prohibited for 48 hours
- फोटो : अमर उजाला

चुनाव प्रचार थमने के साथ ही शिमला शहर में शराब के ठेके भी बंद हो गए। शुक्रवार को दिनभर शराब ठेकों पर लोगों की भीड़ लगी रही। शाम छह बजे से पहले लोग शराब खरीदने ठेकों पर पहुंचे।  शाम छह बजते ही ज्यादातर ठेके बंद हो गए। यही नहीं जहां ठेके बंद नहीं किए, उन्हें प्रशासन की टीमों ने बंद करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019: alcohol sales Prohibited for 48 hours
- फोटो : अमर उजाला

आबकारी विभाग ने शहर में शराब बिक्री पर लगी पाबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए टीमें भी बना दी हैं। यह टीमें सुबह शाम शहर में घूमकर शराब की दुकानों को चेक करेंगी। यदि कोई विक्रेता शराब बेचते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
lok sabha election 2019: alcohol sales Prohibited for 48 hours

शांतिपूर्ण चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में शुक्रवार शाम छह बजे से ही शराब बिक्री पर रोक लगाई गई है। अब शराब के ठेके मतदान के बाद रविवार शाम छह बजे के बाद ही खुल सकेंगे। जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शराब की बिक्री पर अभी रोक रहेगी। टीमें औचक निरीक्षण कर इस बारे में मिले दिशा निर्देशों को लागू करवाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed