पहाड़ी से झोंपड़ी पर गिरा पत्थर, एक की मौत
- चंबा में हादसा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
- हादसे के वक्त झोंपड़ी से बाहर थी लालू की पत्नी और बच्चे
- राजस्व विभाग को हादसे की सूचना नहीं, आज देंगे मुआवजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मुख्यालय के साथ लगते बालू में झोपड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय व्यक्ति झोपड़ी के अंदर बैठा था कि अचानक एक बड़ा पत्थर झोपड़ी की छत तोड़ता हुआ उसके सिर में आ लगा। घायल की पहचान लालू पुत्र गुरजे निवासी गांव बालू उम्र 57 निवासी बालू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को जनजातीय भवन बालू के समीप यह हादसा हुआ। हादसे में पत्थर लगने से लालू गंभीर रूप से घायल हो गया। लालू झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहता था। जिसमें उसकी पत्नी व तीन बच्चे शामिल हैं। लेकिन हादसे के समय यह सभी झोपड़ी में नहीं थे। लालू को देर रात चंबा अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
राजस्व विभाग की ओर से नहीं मिली कोई आर्थिक मदद
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीआर कौशल ने बताया कि शनिवार शाम के समय झोपड़ी पर पत्थर गिरने से घायल हुए व्यक्ति को चंबा अस्पताल लाया गया था। लेकिन पत्थर लगने से इतनी गंभीर चोटें आई थी कि डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।
डीएसपी वीरबहादुर सिंह ने बताया कि बालू के पास पहाड़ी से झोपड़ी पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है। हादसे के बाद रविवार को पुलिस ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। राजस्व विभाग की ओर से अभी तक मृतक के परिवार को राहत राशि नहीं मिली है।