फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 की उम्र में बनी जिला परिषद, पंचायतों से सबसे पहले करेगी ये काम

Tue, 12 Jan 2016 02:23 PM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन

23 की उम्र में बनी जिला परिषद, पंचायतों से सबसे पहले करेगी ये काम

Isha youngest zila parishad member at the age of 23 year.

हिमाचल के हमीरपुर के जिला परिषद वार्ड गसोता से कांग्रेस और भाजपा के धुरंधरों को मात देकर चुनाव जीतने वाली 23 साल की ईशा यंग ब्लड के लिए कुछ करना चाहती हैं। गैर राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाली ईशा समाज के हर तबके के लिए बिना किसी भेदभाव के काम करेंगी। अमर उजाला ने भविष्य के बारे में ईशा से कुछ सवाल किए।

23 की उम्र में बनी जिला परिषद, पंचायतों से सबसे पहले करेगी ये काम

Isha youngest zila parishad member at the age of 23 year.

सवाल: गांव के लिए क्या पंचवर्षीय योजना है?
उत्तर: समय बहुत कीमती होता है। पांच सालों में जिला परिषद वार्ड में आती एक दर्जन पंचायतों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। कूड़े-कचरे की समस्या से निपटने के लिए पंचायतों में डस्टबिन रखवाए जाएंगे। क्षेत्र में पेयजल की समस्या है, आईपीएच विभाग के अधिकारियों से समस्या का निपटारा करवाया जाएगा।

23 की उम्र में बनी जिला परिषद, पंचायतों से सबसे पहले करेगी ये काम

Isha youngest zila parishad member at the age of 23 year.

सवाल: बीपीएल परिवारों के चयन में कई बार वोट बैंक आड़े आ जाता है। इसमें कई तरह की अनियमितताएं सामने आती रही हैं। पात्र परिवार के चयन और निर्धनों को लाभांवित करने के लिए क्या करेंगी? उत्तर: पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। साधन संपन्न लोगों के नाम सूची से बाहर होंगे। सवाल: आप अभी युवा हैं, युवा वर्ग को खास उम्मीदें हैं। क्या सोचा है? उत्तर: श्रम एवं रोजगार विभाग से संपर्क कर इलाके में रोजगार जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। स्वरोजगार के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

23 की उम्र में बनी जिला परिषद, पंचायतों से सबसे पहले करेगी ये काम

Isha youngest zila parishad member at the age of 23 year.

सवाल: महिला होने के नाते उनकी समस्याओं को कैसे निपटाएंगी? उत्तर: घरेलू हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं को उनके अधिकारों तथा कानूनों के बारे में जागरूक किया जाएगा। बुजुर्गों के लिए बुढ़ापा पेंशन के अलावा अन्य स्कीमें प्रभावी ढंग से लागू करवाई जाएंगी। चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को घर पर सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन

23 की उम्र में बनी जिला परिषद, पंचायतों से सबसे पहले करेगी ये काम

Isha youngest zila parishad member at the age of 23 year.

सवाल: गांव की राजनीति को कैसे देखती हैं। उत्तर: कांग्रेस और बीजेपी तथा दूसरी राजनीतिक पार्टी से न जुड़कर समाज सेवा प्राथमिकता रहेगी। सभी पंचायत प्रतिनिधियों का सहयोग से विकास कार्य करवाए जाएंगे। सवाल: परिवार का सदस्य इससे पहले चुनाव लड़ा है? उत्तर: नहीं, परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं। पिता ज्वैलर्स का काम करते हैं और माता गृहिणी हैं। मन में समाज सेवा की ललक थी और पंचायत चुनाव में कूद गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed