अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश में 50 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ सूर्य नमस्कार समेत कई आसन किए। मुख्य कार्यक्रम शिमला में राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में वर्चुअली आयोजित किया गया। श्रीश्री रविशंकर वर्चुअली विशिष्ठ अतिथि जुड़ेे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कोरोना के चलते पीटरहॉफ में ज्यादा लोग एकत्र नहीं किए गए। जिला स्तर पर भी योग करने के लिए लोग वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम सुबह 7 बजे से शुरू हुआ।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021: हिमाचल में 50 हजार लोगों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन