फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Commonwealth Games: आस्ट्रेलिया से हारी टीम इंडिया, हिमाचल की बेटी रेणुका ने जीता दिल

Fri, 29 Jul 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Jul 2022 08:59 PM IST
विज्ञापन
IND-W vs AUS-W 1st T20, Himachal's daughter Renuka thakur shines in Commonwealth Games
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद

राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट के उद्घाटन मैच में बेशक टीम इंडिया हार गई, लेकिन हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने सबका दिल जीत लिया। रेणुका ठाकुर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। एक समय ऐसा लग रहा था कि शुरूआती झटकों से आस्ट्रेलिया की टीम उबर नहीं पाएगी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। रेणुका ने इस मैच में अपने चार ओवर में मात्र 18 रन देकर अहम चार विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी बल्लेबाज एलिसा हीली को आउट कर दिया। इसके बाद टी-20 में विश्व की नंबर एक बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग को कैच आउट करवा पवेलियन का रास्ता दिखा।



मैच में आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी रेणुका का तीसरा शिकार बनी। इसके बाद रेणुका ने ताहिला मैकग्राथ को क्लीन बोल्ड कर भारतीय टीम को चौथी सफलता दिलाई। उधर एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि हिमाचली की बेटी रेणुका ठाकुर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को दिल जीता है। रेणुका ने बेहतर खेल कर प्रदर्शन करते हुए हिमाचलियों को मान बढ़ाया है। 



 

IND-W vs AUS-W 1st T20, Himachal's daughter Renuka thakur shines in Commonwealth Games
तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

मां बोलीं, बेटी है अनमोल
 रेणुका के गांव पारसा में उनकी मां सुनीता और बड़े भाई विनोद ठाकुर तीन बजे से लेकर मैच समाप्त होने तक लगातार मैच देखते रहे। मां सुनीता ने बताया कि बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह से खेल का प्रदर्शन किया। उससे प्रदेश का सिर गर्व में ऊंचा हुआ है। यह सब बेटी की मेहनत और खेल के लिए उसका जुनून है, जिसके बल पर उसने अपनी पहचान बनाई है और देश के लिए खेल रही है। उन्होंने कहा कि बेटी अनमोल है। भाई विनोद ने कहा कि टीवी में कुछ खराबी थी, बावजूद इसके वे मोबाइल पर भी मैच देखते रहे। अंत तक उन्होंने मैच को देखा। 


 

IND-W vs AUS-W 1st T20, Himachal's daughter Renuka thakur shines in Commonwealth Games
रेणुका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

दर्शकों के साथ आस्ट्रेलिया टीम ने भी किया अभिनंदन, इंग्लैंड में गूंजा हिमाचल
 रेणुका ठाकुर ने जब अपने चार ओवर का कोटा पूरा किया तो उनके दमदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने कुर्सियों से उठकर तालियां बजाईं। यही नहीं आस्ट्रेलियाई टीम की खिलाड़ियों सहित कोच ने भी रेणुका ठाकुर के लिए तालियां बजाईं। रेणुका ठाकुर गेंदबाजी कर रहीं और जब विकेट ले रहीं थी तो कमेंटेटर ने रेणुका का परिचय करवाते हुए हिमाचल का नाम लिया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND-W vs AUS-W 1st T20, Himachal's daughter Renuka thakur shines in Commonwealth Games
रोहड़ू की रेणुका सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

पिता का सपना पूरा करने के लिए गांव के मैदान में कभी लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने वाली प्रदेश के रोहड़ू की रेणुका सिंह ठाकुर ने राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका ठाकुर रोहड़ू के पारसा गांव की रहने वाली हैं। इस मुकाम तक पहुंचीं रेणुका का क्रिकेट का सफर आसान नहीं रहा है। तीन साल की उम्र में पिता को खोने के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर आ गई। मां ने उस समय आईपीएच विभाग में चतुर्थ श्रेणी के तौर पर नौकरी शुरू की।



 

विज्ञापन
IND-W vs AUS-W 1st T20, Himachal's daughter Renuka thakur shines in Commonwealth Games
रेणुका ठाकुर ने झटके चार विकेट। - फोटो : अमर उजाला

रेणुका के पिता का सपना था कि उनकी बेटी और बेटा भारतीय टीम के लिए खेलें। गांव में उस समय लड़कियां कम ही क्रिकेट खेलती थीं। गांव के मैदान में रेणुका लड़कों को क्रिकेट खेलते हुए देखते थीं। रेणुका को भाई से क्रिकेट खेलने की प्रेरणा मिली। एक दिन मैदान पहुंचकर रेणुका ने कहा कि वह भी खेलेंगी। हर रोज रेणुका लड़कों के साथ क्रिकेट खेलतीं। मां ने भी रेणुका को कभी क्रिकेट खेलने से नहीं रोका। इसी बीच एचपीसीए ने साल 2009 में कांगड़ा में अकादमी खोली। जो अब धर्मशाला में चल रही है। तब रेणुका 14 साल की थीं। कांगड़ा जाकर रेणुका ने ट्रायल दिया और चयन भी हो गया।  2019 में रेणुका भारत की ए टीम के लिए चयनित हुईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed