फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हर तरफ चीख पुकार, एचआरटीसी बस हादसे में 9 लोगों की मौत

Sat, 02 Jun 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Jun 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
HRTC Bus Falls Into Gorge In Shimla Nine Killed, 20 Injured

जिला शिमला के ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर गजैड़ी के पास हिमाचल परिवहन निगम की बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे हुआ।

HRTC Bus Falls Into Gorge In Shimla Nine Killed, 20 Injured

इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल ने अस्पताल ले जाते, जबकि दो ने आईजीएमसी अस्पताल शिमला में दम तोड़ दिया। मृतकों में बस का चालक भी है। परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं।

HRTC Bus Falls Into Gorge In Shimla Nine Killed, 20 Injured

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे से एक मोड़ पहले बस का पार्ट खराब हो गया और जोर-जोर से आवाज आने लगी। जब तक चालक समझता, बस गहरी खाई में जा गिरी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
HRTC Bus Falls Into Gorge In Shimla Nine Killed, 20 Injured

ठियोग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 29 सवारियों से भरी निगम की बस (एचपी03बी- 6205) शिमला से नावर टिक्कर की ओर जा रही थी।

विज्ञापन
HRTC Bus Falls Into Gorge In Shimla Nine Killed, 20 Injured

सुबह करीब आठ बजे बस गजैड़ी स्थित मंदिर के पास सड़क से करीब 300 फीट नीचे खाई में जा गिरी। सभी घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। उधर, डीएसपी ठियोग दिनेश शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed