फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HPSSC Recruitment: हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भरेगा 1508 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 26 May 2022 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 May 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
HPSSC Recruitment: Himachal Staff Selection Commission asked for online applications for 1508 of other categories including drawing teacher
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में खाली 1508 पद भरने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 31 मई से 30 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। ऑनलाइन आवेदन की डाउनलोड प्रति और आवश्यक प्रमाणपत्र मूल्यांकन परीक्षा के दौरान प्रस्तुत करने होंगे। 18 से 45 आयु वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को पांच वर्ष तक छूट का प्रावधान है।



कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षा, राज्य बिजली बोर्ड, हिमाचल पथ परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न सरकारी विभागों में 50 पोस्ट कोड के तहत 1508 पद भरने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सबसे अधिक पद बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे। बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के 555 पद भरेंगे। इनमें लाइनमैन के 186 पद, सब स्टेशन अटेंडेंट के 163, इलेक्ट्रिशियन के 112, पावर हाउस इलेक्ट्रिशियन के 22, इलेक्ट्रिशियन एमएंडटी के 22, स्टेनो टाइपिस्ट के 47 और फिटर के 25 भरे जाएंगे। 

HPSSC Recruitment: Himachal Staff Selection Commission asked for online applications for 1508 of other categories including drawing teacher
प्रारंभिक शिक्षा

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में ड्राइंग मास्टर के 314 पद भरेंगे। परिवहन निगम में जेओए अकाउंट्स के 23 और कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पद भरेंगे। प्रदेश पशुपालन विभाग में वेटरनेरी फार्मासिस्ट के 188 पद, सचिवालय प्रशासनिक सेवा में लिपिक के 82 पद भरेंगे। 

HPSSC Recruitment: Himachal Staff Selection Commission asked for online applications for 1508 of other categories including drawing teacher
कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लैब तकनीशियन ग्रेड दो के 24, विभिन्न विभागों में जेओए आईटी के 198, वन विभाग में जेई सिविल के 11, तकनीकी शिक्षा विभाग, सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, नगर निगम धर्मशाला, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, मस्त्य विभाग, परिवहन विभाग और फोरेंसिक साइंस विभाग समेत अन्य विभागों में विभिन्न श्रेणियों के 1508 से अधिक पद भरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
HPSSC Recruitment: Himachal Staff Selection Commission asked for online applications for 1508 of other categories including drawing teacher
कर्मचारी चयन आयोग भर्ती।

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 360 शुल्क है। सामान्य श्रेणी बीपीएल, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित और पूर्व सैनिकों के आश्रितों, एससी, एसटी, ओबीसी के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। महिला अभ्यर्थियों और पूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क क्रेडिट और डेबिट कार्ड तथा नेटबैंकिंग से जमा करवा सकते हैं।

विज्ञापन
HPSSC Recruitment: Himachal Staff Selection Commission asked for online applications for 1508 of other categories including drawing teacher
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग

प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में 50 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत 1508 पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी 31 मई से 30 जून रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करें। आवेदन की तिथि बढ़ाई नहीं जाएगी। 
- डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed