हिमाचल में 1037 पदों पर भर्तियां, कर्मचारियों को भी तोहफा
शिक्षकों को मिला तोहफा
राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को राज्य सरकार ने टीचर डे पर बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने नेशनल अवार्ड प्राप्त करने वाले शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार और विशेष इंक्रीमेंट देने का फैसला लिया है। वहीं, राज्य पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को एक साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा। अगले वित्त वर्ष से सरकार का यह फैसला लागू होगा।
हिमाचल में 1037 पदों पर भर्तियां, कर्मचारियों को भी तोहफा
सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा
हिमाचल सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोला है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में 1037 पदों को भरने का फैसला लिया है। बैठक में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के सर्वाधिक 975 पद भरने को मंजूरी दी गई है।
हिमाचल में 1037 पदों पर भर्तियां, कर्मचारियों को भी तोहफा
लोक निर्माण विभाग में 19 लिपिक, उद्योग विभाग में स्टेनो टाइपिस्ट के 10 पद, सचिवालय में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 13 पद, सैनिक वेलफेयर में चपरासी के 6 पद अनुबंध आधार पर, आबकारी एवं कराधान में आईटी सलाहकार के 2 पद और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में में रिक्त पड़े पदों को आउससोर्स से भरने की मंजूरी दी है।
हिमाचल में 1037 पदों पर भर्तियां, कर्मचारियों को भी तोहफा
बैठक में कुल्लू और शिमला में प्रोटोकाल अधिकारियों के पद सृजित करने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के लिए कार्यकाल आधार पर अतिरिक्त महाधिवक्ता के दो पदों को सृजित करने का भी निर्णय लिया है।
हिमाचल में 1037 पदों पर भर्तियां, कर्मचारियों को भी तोहफा
ये कर्मचारी हुए रेग्युलर
प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में जिला परिषद काडर के 49 अनुबंध पर आधारित कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित करने का तोहफा दिया है।