फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: हिमाचल में आठ दिन खराब रहेगा मौसम, शिमला समेत इन जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 18 Jan 2023 10:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Jan 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather will remain bad for eight days, heavy rain and snowfall alert for three days in these distric
बर्फ से लकदक शिंकुला सड़क। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में आठ दिनों तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान शिमला समेत आठ जिलों में तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज रात से पश्चिमी विक्षोभ राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 18 की रात से 20 जनवरी तक जिला चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और शिमला में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस अवधि के दौरान निचले व मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 



मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 20 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव हिमाचल में देखने को मिलेगा। इससे 21 से 26 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का क्रम बढ़ने की संभावना है। 24 से 26 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दौरान किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू के साथ शिमला, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर जिले व आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। शिमला शहर में भी भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

Himachal Weather will remain bad for eight days, heavy rain and snowfall alert for three days in these distric
बर्फ से ढकी चंद्रा घाटी। - फोटो : संवाद

लोगों को एडवाइजरी का पालन करने की सलाह
स्थानीय लोगों व पर्यटकों को संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा, मंडी, कांगड़ा से मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए पर्यटकों की आवाजाही पर भी निगरानी रखने का अनुरोध किया है। 

Himachal Weather will remain bad for eight days, heavy rain and snowfall alert for three days in these distric
शिमला शहर। - फोटो : अमर उजाला

न्यूनतम व अधिकतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.2, सुंदरनगर माइनस 0.7, भुंतर 0.2, कल्पा माइनस 4.5, धर्मशाला 2.2, ऊना 0.0, नाहन 6.0, केलांग माइनस 10.0, पालमपुर 0.5, सोलन माइनस 0.4, मनाली  माइनस 2.2, कांगड़ा 2.2, मंडी 2.4, बिलासपुर 2.0, हमीरपुर 0.1, चंबा 2.5, डलहौजी 0.6, जुब्बड़हट्टी 2.3, कुफरी 0.3, कुकुमसेरी माइनस 8.5, नारकंडा माइनस 1.7, कसौली 2.6, रिकांगपिओ माइनस 1.4, सेऊबाग माइनस 1.1, धौलाकुआं 3.2, बरठीं माइनस 1.0, पांवटा साहिब 6.0 और सराहन में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।  बिलासपुर में अधिकतम तापमान 20.0, चंबा 17.8, नाहन-सोलन 16.3, ऊना 16.2, कांगड़ा 16.1, मंडी 15.1, धर्मशाला 15.0, सुंदरनगर-भुंतर 14.7, हमीरपुर 14.6, शिमला 11.9, मनाली 9.2, कल्पा 8.3 और केलांग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather will remain bad for eight days, heavy rain and snowfall alert for three days in these distric
सोलंगनाला में सैलानी। - फोटो : संवाद

लाहौल-स्पीति प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
पर्यटकों को अटल टनल रोहतांग, हामटा, जलोड़ी दर्रा, सोझा तथा चंद्रखणी सहित अन्य संवेदनशील पर्यटन स्थलों की ओर आवाजाही नहीं करने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने कहा कि  पूरे सप्ताहभर मौसम खराब रहेगा।

विज्ञापन
Himachal Weather will remain bad for eight days, heavy rain and snowfall alert for three days in these distric
नेहरू कुंड में सैलानी। - फोटो : संवाद

ऐसे में आम नागरिकों व पर्यटकों से ऊंचाई वाले इलाकों में अनावश्यक यात्रा करने से बचे और अपने घरों में सुरक्षित रहे। उन्होंने पर्यटन कारोबार करने वाले कारोबारियों, होटलियर्स, ग्राम पंचायत प्रधान, सरकारी व गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स के साथ पैदल यात्रियों से अनुरोध है कि वह मौसम की स्थिति देखकर ही आवाजाही करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed