फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भवती बहू को मार डाला: दुष्कर्म करने कमरे में घुसा नशे में धुत जेठ, विरोध किया तो घूंसे मार-मारकर ले ली जान

Wed, 18 Jan 2023 03:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Jan 2023 03:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक गर्भवती महिला की उसके ही घर में हत्या कर दी गई थी। महिला का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला था। उसके चेहरे और गले पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने जेठ प्रकाश सिंह को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछा तो प्रकाश ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
brother in law killed pregnant daughter in law in chhattisgarh bilaspur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी जेठ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गर्भवती महिला की हत्या मामले में पुलिस ने उसके जेठ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेठ नशे की हालत में महिला के कमरे में घुसा और दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसके नाक, मुंह और सिर पर घूंसे से वारकर जान ले ली। हत्या का खुलासा आरोपी के भांजे से पूछताछ के बाद हुआ। महिला का शव मंगलवार सुबह उसके ही कमरे में बेड पर मिला था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।



यह भी पढ़ें...गर्भवती महिला की हत्या: बेड पर मिली लाश, चेहरे और गले पर था खून; रात को नागपुर जाने की बात कहकर निकला है पति

brother in law killed pregnant daughter in law in chhattisgarh bilaspur
सत्या सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 कमरे में सुबह मिला था शव
जानकारी के मुताबिक, इंदु चौक निवासी पीटर सिंह दिव्यांग है। वह चौक के पास ही फास्ट फूड का ठेला लगाता है। करीब तीन साल पहले उसकी शादी सत्या सिंह (21) से हुई थी। घर में उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य रहते थे। सत्या गर्भवती थी। सोमवार रात पीटर नागपुर चला गया था। कमरे में सत्या थी। अगले दिन सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन देखने पहुंचे। वहां बेड पर सत्या का शव पड़ा हुआ था। 
brother in law killed pregnant daughter in law in chhattisgarh bilaspur
कमरे में मिले खून के निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस को पति पर था, राजनांदगांव से उसे पकड़ा
वारदात की रात ही पीटर सिंह के नागपुर जाने की बात को लेकर पुलिस को उस पर संदेह था। इस पर पुलिस ने उसे झांसा दिया और वापस लौटने को कहा। पीटर जैसे ही राजनांदगांव पहुंचा, पहले से इंतजार में लगी पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ की गई तो पीटर ने बताया कि वह कृत्रिम पैर लगवाने के लिए जा रहा था। तभी उसे रास्ते में इस घटना की जानकारी हुई। इस पर वह लौट रहा था। पुलिस उसे साथ ही लेकर मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
brother in law killed pregnant daughter in law in chhattisgarh bilaspur
हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भांजे ने खोला हत्या का राज, फिर पकड़ में आया जेठ
वारदात के बाद पुलिस घर के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान पीटर के भांजे बंटी ने बताया कि उसकी मामी रात को कमरे में सो रही थीं। तभी बड़ा मामा प्रकाश सिंह कमरे में आया। शराब के नशे में वह मामी से जबरदस्ती करने लगा। मामी ने विरोध किया, मैंने भी उन्हें समझाया, लेकिन नहीं मान रहे थे। इसलिए वह कमरे से बाहर निकल गया और दूसरी जगह जाकर सो गया। उसके बाद कि जानकारी उसे नहीं है। 

विज्ञापन
brother in law killed pregnant daughter in law in chhattisgarh bilaspur
हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पीटर के जाने के बाद कमरे में घुसा आरोपी
पुलिस ने जेठ प्रकाश सिंह को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई तो पहले टाल-मटोल करता रहा। इस पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो प्रकाश ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि पीटर के जाने के बाद सत्या ने अंदर से कमरा बंद कर लिया था। पीटर के निकलने के बाद वह सत्या के कमरे में पहुंचा। उसने सत्या से दुष्कर्म का प्रयास किया, तो वह विरोध करने लगी। इस पर उसने घूंसे से मारा, गला दबा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed