हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। सामान्य से पांच दिन देरी से मानसून की जोरदार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से कई जगह गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चंबा जिले में बुधवार रात को हुई भारी बारिश से आए मलबे में छह वाहन दब गए। कई जगह भूस्खलन से भरमौर-पठानकोट एनएच चार घंटे तक बंद रहा। इसके अलावा 42 छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात ठप हो गया है।
Himachal weather: हिमाचल में भारी बारिश ने बरपाया कहर, चंबा में छह वाहन मलबे में दबे, बद्दी में तीन पुल बहे, तस्वीरों में देखें तबाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Jun 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन