{"_id":"63934b6cabf07f5ba9504715","slug":"himachal-weather-update-fresh-snowfall-in-peaks-including-rohtang-pangi-tourists-enjoy-snowfall-in-koksar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: रोहतांग-पांगी समेत कई चोटियों पर हुआ हिमपात, कोकसर में सैलानियों ने लिया बर्फबारी का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: रोहतांग-पांगी समेत कई चोटियों पर हुआ हिमपात, कोकसर में सैलानियों ने लिया बर्फबारी का लुत्फ
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतांग/चंबा/शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:39 PM IST
सार
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग और पांगी सहित कई चोटियों पर शुक्रवार को बर्फबारी हुई। शनिवार को भी प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 दिसंबर से मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 6
बर्फबारी के बाद लाहौल का जसरथ गांव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों रोहतांग और पांगी सहित कई चोटियों पर शुक्रवार को बर्फबारी हुई। शनिवार को भी प्रदेश के उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 दिसंबर से मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। राजधानी शिमला सहित कई अन्य क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। किलाड़ मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी के कारण पांगी उपमंडल के अधिकांश मार्गों पर शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में तीन सप्ताह के बाद मौसम ने करवट बदली। शुक्रवार सुबह रोहतांग दर्रा सहित कोकसर में हल्की बर्फबारी हुई। बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, शिगरी ग्लेशियर, शिंकुला दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। शुक्रवार सुबह के समय कुल्लू में हल्के बादल छाए रहे।
2 of 6
पांगी में ताजा बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
11:00 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। शुक्रवार सुबह मनाली घूमने आए कई सैलानी अटल टनल रोहतांग होकर सिस्सू व कोकसर तक बर्फ देखने गए।
3 of 6
पांगी में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, कुकुमसेरी में 0.1, कल्पा में 1.2, सुंदरनगर में 2.0, मंडी में 2.9, भुंतर में 3.0, सोलन में 3.4, ऊना में 4.4, हमीरपुर में 4.6, बिलासपुर में 5.0, मनाली में 5.8, शिमला में 9.1 और धर्मशाला में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कोकसर में सैलानी।
- फोटो : संवाद
वहीं, वीकेंड पर मनाली में काफी अधिक संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह ही मनाली घूमने आए सैलानी अटल टनल रोहतांग होकर सिस्सू और कोकसर की तरफ बर्फ देखने की चाह में निकल पड़े। इसके बाद कोकसर में हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हुआ। यह सैलानियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं था। पहाड़ों पर बर्फ देखकर सैलानी खुश दिखे। उन्होंने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरों में भी कैद किया।
विज्ञापन
5 of 6
लाहौल में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
कोकसर में हल्की बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर सफेद चांदी बिछ गया। इसके बाद यहां का नजारा और भी सुंदर दिखने लगा। सैलानियों ने ठंड के बीच यहां पर समय बिताया। पर्यटन कारोबार जगदीश ने कहा कि मनाली के होटलों में जहां ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। वहीं सैलानी बर्फ देखने की चाह में अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल की ठंडी वादियों में पहुंच रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।