फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: कालका-शिमला हाईवे पर दरका पहाड़, खड्ड में डूबने से दो की मौत, इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी

Wed, 21 Jul 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
himachal weather today: landslide on Kalka Shimla NH, two person died of drowning in the khad, flash flood warning
हिमाचल में भारी बारिश से नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर कंडाघाट के समीप पहाड़ी दरकने से करीब दो घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से मलबा हटाकर सड़क को वन वे कर चलाया गया। मंगलवार देर रात परवाणू से सोलन के बीच सनवारा और तंबूमोड़ पर भी पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। उधर, कांगड़ा जिले में पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत ससुराल आए रिटायर्ड फौजी की मांझी खड्ड में बहने से मौत हो गई।



शव पुलिस ने शीला चौक से नीचे भटेहड़ समीप मांझी खड्ड में बरामद किया। मृतक मनोज कुमार (44) पुत्र मन बहादुर खनियारा के ठेहड़ गांव का रहने वाला था। मनोज परिवार समेत अपने ससुराल चाय उद्योग दाड़ी आया था। बुधवार दोपहर मांझी खड्ड की तरफ टहलने गया था, जहां अचानक उसका पैर फिसला और वह पानी में गिर गया। दूसरी ओर प्रदेश में अभी भी 146 सड़कें बंद पड़ी हैं, जबकि 46 पेयजल योजनाएं ठप हैं।

himachal weather today: landslide on Kalka Shimla NH, two person died of drowning in the khad, flash flood warning
किन्नौर में बगीचों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

किन्नौर जिले के बटसेरी गांव के नजदीक खरोगला नाले में सुबह पानी का जल स्तर बढ़ने से कई बागवानों के सेब बगीचों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, हमीरपुर में बीटेक उत्तीर्ण 26 वर्षीय युवक की कुनाह खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन भरमेरा निवासी वार्ड नंबर आठ, नया नगर हमीरपुर के रूप में हुई है। वह बुधवार को अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांव हार के समीप कुनाह खड्ड में नहाने गया था।

himachal weather today: landslide on Kalka Shimla NH, two person died of drowning in the khad, flash flood warning
सड़क पर आया मलबा। - फोटो : अमर उजाला

लेकिन नहाते समय वह गहरे पानी में फंस गया और इससे उसकी मौत हो गई। दो अन्य साथियों में एक ताया और दूसरा मामा का लड़का शामिल था। दोनों ने कड़ी मशक्कत के बाद अमन को गहरे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले आए। लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather today: landslide on Kalka Shimla NH, two person died of drowning in the khad, flash flood warning
कुल्लू में घरों में घुसा मलबा। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 27 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। कांगड़ा और मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों में गुरुवार सुबह 11:30 बजे तक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राजधानी शिमला में दोपहर और शाम को बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
himachal weather today: landslide on Kalka Shimla NH, two person died of drowning in the khad, flash flood warning
बाढ़ से घरों में घुसा मलबा। - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू के बंजार की मंगलौर पंचायत में बारिश के दौरान सड़क का मलबा गांव में घुस गया और एक गोशाला व तीन शौचालयों को नुकसान पहुंचा है। चंबा जिला में मूसलाधार बारिश के तीसरे दिन बाद भी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं लौटी हैं। विभिन्न मंडलों में 16 मार्गों पर यातायात ठप रहा। द्रड्डा गांव में तकनीकी खराबी आने से 13 घंटों तक बिजली बाधित रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed