फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में दो दिन फिर अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

Sat, 13 Apr 2019 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Apr 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report forecast by IMD shimla from 15th to 17th April
फाइल फोटो

मौसम विभाग ने हिमाचल में 15 से 17 अप्रैल को फिर अंधड़ और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। दो दिन मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान एक-दो स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में सुबह से चटक धूप खिली रही और पारा भी चढ़ा रहा। हालांकि अपराह्न को शिमला में हल्की बूंदाबांदी और रामपुर में बारिश होने से तापमान में गिरावट भी हुई। विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है।

Himachal weather report forecast by IMD shimla from 15th to 17th April
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश भर में 15 और 17 अप्रैल को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। इस दौरान मैदानी और निचले कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश होगी। मध्यम पर्वतीय स्थानों पर बारिश और गर्जना होगी। ऊंचाई वाले कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इससे पहले प्रदेश में 14 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा।

Himachal weather report forecast by IMD shimla from 15th to 17th April
- फोटो : अमर उजाला

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सुंदरनगर में 12.5, भुंतर 10.0, कल्पा 6.1, धर्मशाला 13.2, ऊना 15.8, नाहन 15.1, केलांग 3.2, पालमपुर 14.0, सोलन 13.0, मनाली 6.8, कांगड़ा 15.0, मंडी 15.4, बिलासपुर 14.6, हमीरपुर  14.9, चंबा 11.7, डलहौजी 12.3 और कुफरी 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather report forecast by IMD shimla from 15th to 17th April
फाइल फोटो

अधिकतम तापमान शिमला में 23.8, सुंदरनगर 30.8, भुंतर 29.8, कल्पा 21.4, धर्मशाला 23.2, ऊना 34.2, नाहन 31.9, केलांग 17.5, सोलन 28.4, कांगड़ा 28.1, बिलासपुर 30.4, हमीरपुर 30.3, चंबा 24.0 और डलहौजी 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed