फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम जयराम को मंडी में घेरेगी कांग्रेस, ये है रणनीति

Sat, 13 Apr 2019 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Apr 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress strategy for Mandi parliamentary seat and cm jairam thakur
फाइल फोटो

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपने गृह संसदीय क्षेत्र मंडी में कांग्रेस पूरी तरह से घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चाहते हैं कि मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ज्यादा चुनावी जनसभाएं करवाई जाएं, जिससे मंडी की सीट को कांग्रेस की झोली में डाला जा सके।

lok sabha election 2019 congress strategy for Mandi parliamentary seat and cm jairam thakur
फाइल फोटो

एआईसीसी ने प्रदेश कांग्रेस को फरमान भी जारी किए हैं कि मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सुखराम के पौत्र आश्रय शर्मा की लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से प्रदेश कांग्रेस और वरिष्ठ नेता अपनी पूरी ताकत झोंक दें।

lok sabha election 2019 congress strategy for Mandi parliamentary seat and cm jairam thakur
फाइल फोटो

पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि कांग्रेस हाईकमान मंडी संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समीकरणों को बदलने में लगी है। मंडी संसदीय सीट मुख्यमंत्री जयराम की प्रतिष्ठा बन चुकी है और इसे वह किसी भी सूरत में जीतने के लिए लंबे समय से जोर लगाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 congress strategy for Mandi parliamentary seat and cm jairam thakur
फाइल फोटो

कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आश्रय शर्मा को चुनावी दंगल में उतारा गया है और इस सीट पर पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सुखराम का भी अच्छा खासा प्रभाव रहा है। विक्रमादित्य सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभारी पहले ही लगाया जा चुका है। विक्रमादित्य सिंह कहते हैं कि वह मंडी क्षेत्र में फिर से प्रचार में जाने वाले हैं। कई स्थानों में वह आश्रय शर्मा के साथ भी प्रचार करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed