फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, 645 सड़कें और 1416 ट्रांसफार्मर ठप, तस्वीरों में देखें हालात

Mon, 05 Feb 2024 07:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Feb 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather: Difficulties increased due to snowfall, roads and power transformers stalled, see the situat
बर्फ से ढका शिमला का पर्यटन स्थल कुफरी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। शिमला के कुफरी सहित राज्य के अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। वहीं, राजधानी शिमला समेत निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है। चोटियों पर बर्फ की मोटी परत चढ़ गई है। प्रदेश में सोमवार को चार नेशनल हाईवे व 645 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा राज्य में 1416 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़ने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल है। जिला चंबा में 319, किन्नौर में 30, कुल्लू में 145, मनाली में 296, निरमंड में 485, मंडी में 265, शिमला में 113, सिरमौर में 245 और ऊना में दो बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।सबसे ज्यादा 242 सड़कें शिमला जिले में ठप हैं। वहीं, लाहौल-स्पीति में  157, मंडी  51 , कुल्लू 93, किन्नौर 24 और चंबा जिले में 61 सड़कें बाधित हैं। इसके अलावा राज्य में 52 जलापूर्ति स्कीमें भी प्रभावित चल रही हैं। जिला कुल्लू व लाहौल में छह दिनों से जनजीवन अस्त-व्यस्त चल रहा है। रविवार रात को भी कुल्लू व लाहौल घाटी में जमकर बर्फबारी हुई। सोमवार शाम तक सोलंगनाला से अटल टनल के साउथ पोर्टल तक सड़क केवल फोर बाई फोर आपातकालीन वाहनों के लिए एक तरफा खोली गई। 




सड़कें बहाल करने के लिए इंजीनियरों की फील्ड में तैनाती
 लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश में बर्फबारी के चलते बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने के लिए मंडल और उपमंडल स्तर के सहायक व अधिशाषी अभियंताओं को फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। इंजीनियरों को 24 घंटे के भीतर नेशनल हाइवे, राज्य मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने को कहा गया है। इसके बाद संपर्क सड़कें बहाल होंगी। विभाग की ओर से इंजीनियरों को सड़कें बहाल किए जाने की सूचना इंजीनियर-इन-चीफ कार्यालय में देने को कहा गया है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ कार्यालय में प्रतिदिन सड़क को बहाल किए जाने की बैठकें हो रही हैं। सोमवार को भी इंजीनियरों की बैठक में सडकें बहाल किए जाने की रिपोर्ट ली गई। हालांकि विभाग का दावा है कि रविवार को डेढ़ सौ से ज्यादा सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया गया लेकिन रात को बर्फबारी के चलते सड़कें फिर से यातायात के लिए बाधित हो गईं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में बर्फबारी के चलते बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। प्रतिदिन फील्ड अधिकारियों से रिपोर्ट ली जा रही है।
 

Himachal Weather: Difficulties increased due to snowfall, roads and power transformers stalled, see the situat
लाहौल घाटी। - फोटो : संवाद

 तीन हाईवे के साथ जिला में 80 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई है। वहीं, 200 बिजली के ट्रांसफार्मर भी प्रभावित होने से अंधेरा पसरा है। मनाली तक व मणिकर्ण तक निगम की बसें भी नहीं जा रही हैं। कुल्लू-मनाली पेर पतलीकूहल और मणिकर्ण जाने वाली बसें जरी से आगे नहीं भेजी जा रहीं। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में चार फीट ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि अटल टनल के साथ पोर्टल में 60, सोलंगनाला 45, मनाली 15, जलोड़ी दर्रा में 40 सेंमीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। हालांकि, लाहौल में बीआरओ ने मुख्य सड़कों से बर्फ टटाने का काम शुरू कर दिया है। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रूककर बर्फबारी जारी है। 

Himachal Weather: Difficulties increased due to snowfall, roads and power transformers stalled, see the situat
कुफरी क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

मनाली में वन विहार के गेट के समीप बर्फबारी के कारण देवदार का एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे एक दुकान को नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि हादसा मध्य रात्रि को पेश आया। घटना दिन में होती तो जानी नुकसान भी हो सकता था। बस स्टैंड से थाना की ओर जाने वाली सड़क अवरुद्ध हो गई। पेड़ को काटने का कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि पेड़ सुबह सुबह 3:00 बजे गिरा। इससे विद्युत विभाग को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather: Difficulties increased due to snowfall, roads and power transformers stalled, see the situat
शिमला-कुफरी मार्ग। - फोटो : अमर उजाला

जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
आज भी राजधानी शिमला व अन्य क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। हालांकि, बीच-बीच में धूप भी खिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 6 से 11 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।  मौसम खुलने से किसान-बागवान भी खेतों और बगीचों में काम कर सकेंगे। चोटियों पर कई फुट बर्फबारी से ग्लेशियरों को भी संजीवनी मिल गई है। जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में रविवार को पहाड़ी से भूस्खलन होने से यातायात व्यवस्था ठप पड़ गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Difficulties increased due to snowfall, roads and power transformers stalled, see the situat
बर्फ के चलते सड़क किनारे खड़ीं बसें। - फोटो : अमर उजाला

कहां कितनी बर्फबारी(सेंटीमीटर में)
खदराला  30.0
मनाली 23.6
नारकंडा 20.0
गोंदला  16.5
केलांग  15.2
शिलारू  15.0
कुफरी 10.0
सांगला 8.2
कुकुमसेरी 7.1
कल्पा 7.1
शिमला 2.0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed