फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal News: बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, 200 सड़कें बंद, 487 ट्रांसफार्मर ठप, कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट

Fri, 13 Jan 2023 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Jan 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal snowfall:  200 roads blocked due to snowfall 487 electricity transformer faulted blackout in villages
मंडी के सराज में हुई बर्फबारी। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शिमला, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और किन्नौर में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे समेत 200 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। 487 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कई क्षेत्रों में ब्लैकआउट छा गया है। राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में शुक्रवार तड़के सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

Himachal snowfall:  200 roads blocked due to snowfall 487 electricity transformer faulted blackout in villages
शिमला में जाखू की पहाड़ी बर्फबारी से सफेद हो गई है। - फोटो : संवाद

जाखू की पहाड़ी सफेद हो गई है। शहर में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर और खिड़की में वीरवार रात से बर्फबारी जारी है। ऊपरी शिमला के लिए बसों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

Himachal snowfall:  200 roads blocked due to snowfall 487 electricity transformer faulted blackout in villages
शिमला में बर्फबारी से सफेद हुई सड़क। - फोटो : संवाद

छोटे वाहनों की आवाजाही बर्फबारी से फिसलन बढ़ने से प्रभावित हुई है। राजधानी शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी को देखने के लिए सैलानियों का सैलाब उमड़ आया है। शहर के होटलों में बुकिंग बढ़ गई है। कारोबार में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal snowfall:  200 roads blocked due to snowfall 487 electricity transformer faulted blackout in villages
- फोटो : संवाद

राजधानी शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी है कि बर्फबारी के बाद नारकंडा-बाघी-खदराला सड़क की स्थिति फिसलन भरी है।

विज्ञापन
Himachal snowfall:  200 roads blocked due to snowfall 487 electricity transformer faulted blackout in villages
- फोटो : संवाद

यह सड़कें वाहनों के लिए असुरक्षित हैं। सड़क जब तक साफ नहीं हो जातीं तब तक इन मार्गों से यात्रा न करें। आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed