{"_id":"5f96653bddc21013f5792858","slug":"himachal-news-fresh-snowfall-in-lahaul-spiti-rohtang-pass-and-hailstorm-in-sissu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, देखिए शानदार तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, देखिए शानदार तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। रविवार रात को रोहतांग दर्रा, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में करीब पांच सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोकसर और सिस्सू में हल्की बर्फबारी के साथ ओले भी गिरे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। हालांकि सोमवार को लाहौल-स्पीति व कुल्लू में हल्के बादल छाए हुए हैं।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुल्लू जिले में तीन माह से बारिश नहीं हुई है। जिससे शुष्क ठंड बढ़ गई है। साथ ही किसान बागवान भी अपने खेतों का रूख नहीं कर पा रहे हैं। रबी की फसल की बिजाई भी बिना बारिश से रूकी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में 0.9 डिग्री जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 8.7, कल्पा 3.6, धर्मशाला 11.8, ऊना 11.6, नाहन 19.5, केलांग 0.9, पालमपुर 10.5, सोलन 8.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 12.2, मंडी 10.0, बिलासपुर 11.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 10.0, डलहौजी 9.6 और कुफरी 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिमला का अधिकतम तापमान शिमला 20.7, सुंदरनगर 28.3, भुंतर 27.2, कल्पा 18.0, धर्मशाला 22.2, ऊना 33.7, नाहन 28.5, सोलन 29.5, कांगड़ा 29.5, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 26.9, डलहौजी 13.7 और केलांग 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।