फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजयुमो की गुंडागर्दी, DC-SP को बनाया बंधक, सचिवालय के गेट पर जड़ा ताला

Fri, 11 Aug 2017 11:28 AM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Fri, 11 Aug 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Himachal Hamirpur Bharatiya Janata Yuva Morcha protest

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मिनी सचिवालय हमीरपुर के मुख्य गेट पर ताला जड़कर डेढ़ घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उपायुक्त, डिविजनल कमिश्नर, अतिरिक्त उपायुक्त, सह आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजिलेंस, एसडीएम और डीएसपी समेत मिनी सचिवालय में विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा।

Himachal Hamirpur Bharatiya Janata Yuva Morcha protest

मिनी सचिवालय के बाहर हमीरपुर- सुजानपुर और हमीरपुर-सरकाघाट मार्ग पर चक्का जाम कर वाहनों की आवाजाही भी बंद रखी। जिला प्रशासन और मिनी सचिवालय में बैठे आला अधिकारी तमाशा देखते रहे। जिला प्रशासन और पुलिस के बड़े अधिकारियों के सामने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई। मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका गया।

Himachal Hamirpur Bharatiya Janata Yuva Morcha protest

एसएचओ समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मी भाजयुमो कार्यकर्ताओं से शांति की अपील करते रहे। वीरवार सुबह 11 बजे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी की। मिनी सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अपने कार्य करवाने आए लोग भी गेट के अंदर ही कैद रहे। दोपहर 12 बजे जिला प्रशासन की तरह से एसडीएम अरिंदम चौधरी गेट पर आए। उन्होंने अपने सरकारी वाहन से लाउड स्पीकर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए मुख्य गेट का ताला खोलने और चक्काजाम खत्म करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Hamirpur Bharatiya Janata Yuva Morcha protest

इसके बाद भाजपा नेता अरुण धूमल और भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री को पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने समझाया। काफी देर तक गहमागहमी के बाद साढ़े बारह बजे गेट का ताला खोला गया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास किया है। पुलिस शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज होंगे।

विज्ञापन
Himachal Hamirpur Bharatiya Janata Yuva Morcha protest

उपायुक्त मदन चौहान ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गत दिवस गांधी चौक पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन की परमिशन ली थी। उन्होंने मिनी सचिवालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर कानून को तोड़ा है। साथ ही हमीरपुर-सुजानपुर-सरकाघाट मुख्य सड़क मार्ग पर चक्का जाम किया। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed