फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल-कॉलेजों में एक सीट छोड़कर कक्षाओं में बिठाए जाएंगे विद्यार्थी, एसओपी जारी

Fri, 30 Oct 2020 02:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
himachal Directorate of higher education issued sop for schools and colleges

दो नवंबर से प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में शुरू होने जा रही नियमित कक्षाओं में विद्यार्थियों को एक सीट छोड़कर बिठाया जाएगा। हिमाचल उच्च शिक्षा निदेशालय ने नियमित कक्षाएं शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) जारी कर दी है।

himachal Directorate of higher education issued sop for schools and colleges

विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर शिक्षकों को थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क पहनने पर ही परिसरों में प्रवेश मिलेगा। प्रिंसिपलों की देखरेख में रोजाना शिक्षण संस्थान सैनिटाइजेशन करवाने होंगे। इसके अलावा कक्षाओं में सिटिंग प्लान तय करने को स्कूल-कॉलेजों को विशेष कमेटियां बनाने के निर्देश दिए हैं।


 
himachal Directorate of higher education issued sop for schools and colleges

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि नियमित कक्षाओं को लेकर वीरवार को एसओपी जारी कर दी है। सभी प्रिंसिपलों को स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करवाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal Directorate of higher education issued sop for schools and colleges

कक्षाओं में एक सीट छोड़कर विद्यार्थियों को बिठाया जाएगा। अगर किसी कक्षा में विद्यार्थी अधिक रहेंगे तो दो कक्षाओं में उन्हें बिठाया जाएगा। प्रार्थना सभाएं और खेलकूद गतिविधियां नहीं होंगी।

विज्ञापन
himachal Directorate of higher education issued sop for schools and colleges
- फोटो : अमर उजाला

निर्धारित से अधिक तापमान वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सैनिटाइजर और हाथ धोने को साबुन की व्यवस्था की जाएगी। इन सभी नियमों का पालन करवाने के लिए हर स्कूल और कॉलेज में कमेटियां भी बनानी होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed