फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरभद्र न सुक्खू के लिए साफ्ट हूं, सभी को एकही लाठी से हांकूंगा: राठौर

Tue, 22 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 22 Jan 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep singh rathore interview with amar ujala himachal
प्रदेश कांग्रेस में घमासान के बीच और लोकसभा चुनाव से ऐन पहले अध्यक्ष पद संभालने वाले कुलदीप सिंह राठौर के सामने कई चुनौतियां हैं। इनसे पार पाने के लिए राठौर नई रणनीति पर काम भी कर रहे हैं। अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता विपिन काला ने उनसे इन्हीं चुनौतियों पर बात की। प्रस्तुत हैं कुछ अंश:    
himachal congress president kuldeep singh rathore interview with amar ujala himachal

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ऐसे समय में पद संभाले हैं, जब लोकसभा चुनाव करीब हैं। पदभार संभालते ही प्रदेश कांग्रेस नेताओं के समर्थकों में मारपीट तक हुई। मामला पुुलिस में दर्ज हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू में घमासान जारी है। इस पर हाईकमान ने बेलगाम नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसी स्थिति में नए प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष कई चुनौतियां है।

himachal congress president kuldeep singh rathore interview with amar ujala himachal

गुटबाजी पर चेतावनी के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या लोकसभा चुनाव के बाद करेंगे? हाईकमान के आदेश के बाद एडवाइजरी जारी कर दी है। अब अगर किसी ने एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी की तो उसके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अनुशासन समिति बनाई गई है, जो ऐसे बेलगाम नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep singh rathore interview with amar ujala himachal

सुक्खू के लिए सख्त, वीरभद्र के लिए साफ्ट क्यों हैं आप? 
मेरा किसी के लिए साफ्ट कार्नर नहीं है। पार्टी के सभी छोटे-बड़े नेता को एकही लाठी से हांका जाएगा। अनुशासन तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं है। पार्टी का नेता चाहे कितना भी कद्दावर क्यों न हो, उसे पार्टी के नियमों का पालन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
himachal congress president kuldeep singh rathore interview with amar ujala himachal

पिछले चुनाव में चारों सीटें हारे, पार्टी में लड़ाई यूं ही रही तो कैसे चुनाव जीतेंगे?  
राहुल गांधी ने मुझे अध्यक्ष बनाया है और लोकसभा चुनाव जीतना एक चुनौती है। पार्टी से मैं लंबे समय तक जुड़ा रहा हूं। सटीक रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। पार्टी दफ्तर में नहीं बल्कि फील्ड में जाकर तैयारी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed