फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल से भाजपा के चारों उम्मीदवारों ने टिकट मिलने के बाद ये कहा

Sat, 23 Mar 2019 11:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Mar 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
himachal bjp candidate statement after got ticket for lok sabha election

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल से लोकसभा चुनाव के लिए चारों टिकट तय कर दिए हैं। कांगड़ा से खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं गद्दी नेता किशन कपूर और शिमला संसदीय सीट से पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप को टिकट मिले हैं। वहीं मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा को दूसरी बार लोकसभा का टिकट मिला, जबकि तीन बार सांसद रह चुके लोकसभा में मुुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर का भी इस बार फिर टिकट तय हो गया। 

himachal bjp candidate statement after got ticket for lok sabha election

मंडी से दोबारा टिकट मिलने पर सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने ईष्ट देवता, राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। मंडी की सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत किया जाएगा। 

himachal bjp candidate statement after got ticket for lok sabha election

 कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने पर मंत्री किशन कपूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और सांसद शांता कुमार का आभार जताया है। कहा कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे कांगड़ा-चंबा से टिकट दिया। पार्टी की कसौटी पर खरा उतरूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal bjp candidate statement after got ticket for lok sabha election

शिमला संसदीय सीट से भाजपा की टिकट पाने वाले सुरेश कश्यप ने कहा कि सांसद वीरेंद्र कश्यप उनके वरिष्ठ नेता हैं। उनका पहले भी आशीर्वाद रहा और आगे भी रहेगा। उनके मार्गदर्शन में इस सीट से जीत हासिल करेंगे। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएंगे। उन्होंने महागठबंधन को ठगबंधन बताया। 

विज्ञापन
himachal bjp candidate statement after got ticket for lok sabha election

‘फिर आप की सेवा करने के लिए तैयार हूं, हां मैं हमीरपुर लोकसभा का चौकीदार हूं’। सांसद अनुराग ठाकुर ने टिकट घोषित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार जताया है। कहा कि लगातार चौथी बार टिकट मिलने से उत्साहित हूं। नए भारत के निर्माण के लिए काम यूं ही जारी रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed