फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   high protein diet for treatment of coronavirus positive patient in TMC Kangra in Himachal Pradesh

इस डाइट के साथ सुधरी कोरोना पॉजिटिव की सेहत, उपचार करने वाली टीम ने किया खुलासा

Mon, 30 Mar 2020 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Mar 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
high protein diet for treatment of coronavirus positive patient in TMC Kangra in Himachal Pradesh
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस का खौफ जहां पूरी दुनिया में छाया है, वहीं हाई प्रोटीन डाइट से कांगड़ा के पॉजिटिव मरीज की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव हो गई। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन मरीज की रिपोर्ट सात दिन में पॉजिटिव से निगेटिव हुई है। लंज क्षेत्र के दिनेश कुमार को टांडा अस्पताल में तैनात चिकित्सकों की टीम ने खांसी-जुकाम की दवा के साथ हाई प्रोटीन युक्त डाइट रूटीन में दी। इससे मरीज की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञापन


सात दिन बाद जब मरीज के खून का सैंपल जांचा, तो वह कोरोना वायरस निगेटिव आया। टांडा अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में डॉ. धीरज कपूर की अगुवाई में टीम कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार के लिए तैनात की गई है। डॉ. कपूर की टीम में लगभग 100 चिकित्सक और अन्य स्टाफ को तैनात किया गया है।

विज्ञापन

high protein diet for treatment of coronavirus positive patient in TMC Kangra in Himachal Pradesh
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि कोरोना वायरस पॉजिटिव दो मरीज 20 मार्च को टांडा मेडिकल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए थे। इनमें एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। टीम के सुझाए शेड्यूल के अनुसार मरीजों का उपचार और डाइट का अस्पताल प्रबंधन ने विशेष ध्यान रखा, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। हाई प्रोटीन डाइट में मरीज को दो अंडे प्रतिदिन दिए जाते थे। इसके अलावा डाइट में अधिकतर खाद्य चीजें ऐसी शामिल थीं, जिनमें हाई प्रोटीन होता है।

हाई प्रोटीन डाइट में ये खाद्य सामग्री थी शामिल- अंडों के अलावा हाई प्रोटीन डाइट में दूध, कद्दू का बीज, पनीर, मूंगफली, अमरूद, मसूर की दाल, काजू, बादाम, अखरोट, हरी सब्जियों में मटर, पालक, फूलगोभी, भिंडी, चुकंदर, मशरूम, बीन्स आदि शामिल है, जो मरीज की डाइट में शामिल थे।

कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों को हाई प्रोटीन युक्त डाइट दी गई। इससे पुरुष मरीज की सेहत में सुधार होता रहा। सात दिन बाद लिए सैंपल में रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। सभी लोगों से आह्वान है कि जिस भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण हों, तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। - डॉ. धीरज कपूर, एचओडी मेडिसिन विभाग टीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed