फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में भारी बर्फबारी: देखें सड़कों और बिजली बहाली की तस्वीरें

Sat, 05 Feb 2022 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy snowfall in Himachal: See road and power restoration work in pictures
हिमाचल सड़क,बिजली की बहाली का कार्य। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही लोक निर्माण विभाग, एनएच प्राधिकरण, बिजली बोर्ड, जल शक्ति विभाग व बीआरओ की ओर से बंद सड़कों, पेयजल व बिजली आपूर्ति की बहाली का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश के छह जिलों में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बर्फबारी वाले ग्रामीण व दूरदराज भागों में बिजली आपूर्ति ठप है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह प्रदेश में तीन नेशनल हाईवे, एक स्टेट हाईवे समेत 754 सड़कों पर आवाजाही ठप थी।



वहीं, प्रदेश में 2442 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित बंद हैं। शिमला शहर की अधिकतर मुख्य सड़कों पर यातायात प्रभावित है। ऊपरी शिमला के लिए भी वाहनों की आवाजाही ठप है। विभिन्न विभागों के कर्मचारी ठिठुरन भरी ठंड में काम कर रहे हैं। शिमला शहर से बर्फ हटाने के कार्य में छह से ज्यादा मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा निजी मशीन ऑपरेटरों की भी सेवाएं ली जा रही हैं।

Heavy snowfall in Himachal: See road and power restoration work in pictures
शिमला में सड़क से बर्फ हटाते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

उपायुक्त आदित्य नेगी ने लोक निर्माण विभाग के कार्य पर तैनात कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया व लोगों से अपील की वे गाड़ी चलाते वक्त एहतियात बरतने को कहा है।    

Heavy snowfall in Himachal: See road and power restoration work in pictures
बर्फ में फंसी कार। - फोटो : अमर उजाला

शिमला शहर की अधिकतर मुख्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाली का कार्य सुबह से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy snowfall in Himachal: See road and power restoration work in pictures
शिमला में सड़क बहाली कार्य। - फोटो : अमर उजाला

शहर के सर्कुलर रोड के अलावा उपनगरों के मार्गों व पैदल रास्तों को बहाल किया जा रहा है। हालांकि सड़क पर जमी बर्फ इसमें परेशानी पैदा कर रही है। 

विज्ञापन
Heavy snowfall in Himachal: See road and power restoration work in pictures
बर्फ के बीच बहाल की बिजली। - फोटो : संवाद

प्रदेश के मंडी जिले के ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लेकिन दुर्गम परिस्थितियों में बिजली बोर्ड के कर्मचारी सराज में विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में जुटे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed