फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बारिश का कहर: हाइवे समेत 150 सड़कें बंद, बिजली-पानी भी ठप

Tue, 02 Aug 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 Aug 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall in himachal, 150 road blocked, live photos.
तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने हिमाचल में तबाही मचा दी है। जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। चार नेशनल हाईवे समेत करीब डेढ़ सौ छोटी-बड़ी सड़कें ठप हो गई हैं। कई इलाकों में पानी और बिजली नहीं है। शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिले में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने हिमाचल में तबाही मचा दी है। जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। चार नेशनल हाईवे समेत करीब डेढ़ सौ छोटी-बड़ी सड़कें ठप हो गई हैं। कई इलाकों में पानी और बिजली नहीं है। शिमला, मंडी, सिरमौर और कुल्लू जिले में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

Heavy rainfall in himachal, 150 road blocked, live photos.
शिमला, चंडीगढ़ और किन्नौर की ओर जाने वाले यात्री परेशानियों का सामना कर रहे हैं। फसलें भी बारिश की भेंट चढ़ रही हैं। सूबे में इस मानसून से अभी तक करीब 200 करोड़ का नुकसान हो चुका है। ऊना की जलग्रां खड्ड में एक दस वर्षीय बालक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। नयनादेवी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पंजाब का बाइक सवार श्रद्धालु घायल हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

शिमला, चंडीगढ़ और किन्नौर की ओर जाने वाले यात्री परेशानियों का सामना कर रहे हैं। फसलें भी बारिश की भेंट चढ़ रही हैं। सूबे में इस मानसून से अभी तक करीब 200 करोड़ का नुकसान हो चुका है। ऊना की जलग्रां खड्ड में एक दस वर्षीय बालक की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। नयनादेवी में पहाड़ी से पत्थर गिरने से पंजाब का बाइक सवार श्रद्धालु घायल हो गया है।

Heavy rainfall in himachal, 150 road blocked, live photos.
मंडी के हणोगी के पास चट्टान गिरने से 12 घंटे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद रहा। यहां ईंटों से भरा ट्रक भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। रविवार रात 10 बजे बंद हुआ एनएच सोमवार सुबह 10 बजे बहाल हुआ। - फोटो : अमर उजाला

मंडी के हणोगी के पास चट्टान गिरने से 12 घंटे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद रहा। यहां ईंटों से भरा ट्रक भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। रविवार रात 10 बजे बंद हुआ एनएच सोमवार सुबह 10 बजे बहाल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rainfall in himachal, 150 road blocked, live photos.
रामपुर उपमंडल के नजदीक झाकड़ी में ब्रौनी नाले में सोमवार सुबह बाढ़ आने से एनएच-5 यातायात के लिए चार घंटे तक बंद रहा। सेब से भरे ट्रक और छोटी गाड़ियां यहां फंसी रहीं। आनी में एनएच 305 सोमवार को भी बंद रहा। शिमला-नाहन नेशनल हाईवे भी भूस्खलन की वजह से करीब 12 घंटे तक ठप रहा। - फोटो : अमर उजाला

रामपुर उपमंडल के नजदीक झाकड़ी में ब्रौनी नाले में सोमवार सुबह बाढ़ आने से एनएच-5 यातायात के लिए चार घंटे तक बंद रहा। सेब से भरे ट्रक और छोटी गाड़ियां यहां फंसी रहीं। आनी में एनएच 305 सोमवार को भी बंद रहा। शिमला-नाहन नेशनल हाईवे भी भूस्खलन की वजह से करीब 12 घंटे तक ठप रहा।

विज्ञापन
Heavy rainfall in himachal, 150 road blocked, live photos.
गिरि नदी में सिल्ट बढ़ने से गिरिनगर पावर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। ब्यास, सतलुज, रावी, पांवटा में यमुना एवं बाता सहित कई अन्य नदियां उफान पर हैं। शिमला में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा गिरने से कई गाड़ियां दब गई। - फोटो : अमर उजाला

गिरि नदी में सिल्ट बढ़ने से गिरिनगर पावर प्रोजेक्ट में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। ब्यास, सतलुज, रावी, पांवटा में यमुना एवं बाता सहित कई अन्य नदियां उफान पर हैं। शिमला में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा गिरने से कई गाड़ियां दब गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed