फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे मेडिकल लैब टेक्नीशियन के 161 पद, विभाग ने आवेदन मांगे

Sat, 24 Oct 2020 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
health department himachal medical lab technician recruitment on batchwise basis, applications invited
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग - फोटो : google

हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल लैब टेक्नीशियन ग्रेड 2 की कमी जल्द दूर होने वाली है। सरकार विभाग में इस श्रेणी के 161 पद भरने जा रही है। 2 नवंबर से निदेशालय में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। इसके लिए रोजगार कार्यालय से नाम मांगे गए है। हिमाचल में पहली बार मेडिकल लैब टेक्नीशियन की बैचवाइज भर्ती हो रही है। 

health department himachal medical lab technician recruitment on batchwise basis, applications invited
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना के चलते यह व्यवस्था की गई है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों की लैब में तैनाती दी जाएगी। यह लोग मरीजों के टेस्ट करेंगे। दरअसल प्रदेश के अस्पतालों में कई मेडिकल लैब खोली गई हैं। इन लैब को ठेके पर दिया गया है।

health department himachal medical lab technician recruitment on batchwise basis, applications invited
- फोटो : अमर उजाला

कर्मचारियों के अभाव के चलते यह सब किया गया है। अब टेक्नीशियन की तैनाती होने से निर्धारित समय पर लोगों के टेस्ट हो सकेंगे। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि विभाग के कर्मचारी काफी समय से यह मांग उठा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
health department himachal medical lab technician recruitment on batchwise basis, applications invited
- फोटो : अमर उजाला

काउंसलिंग के बाद इनकी तैनाती की जाएगी। उधर, स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन लिपिक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एमआर वर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री सैजल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी और निदेशक कटोच का आभार जताया है। 

विज्ञापन
health department himachal medical lab technician recruitment on batchwise basis, applications invited

कब होगी काउंसलिंग 
2 नवंबर को ऊना, सिरमौर, चंबा,  3 नवंबर को  शिमला, सोलन,  5 नवंबर को हमीरपुर, बिलासपुर,  6 नवंबर को कांगड़ा और 7 नवंबर को मंडी, लाहौल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर के अभ्यर्थियों की निदेशालय में काउंसलिंग होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed