फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल के ग्रेट खली भाजपा में शामिल: जानें दलीप सिंह के बचपन से लेकर नेता बनने तक का सफर

Thu, 10 Feb 2022 07:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिरमौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सिरमौर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Feb 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
Great Khali of Himachal joins BJP: Know Dalip Singh Rana journey from childhood to becoming a leader
दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नैनीधार पंचायत के धिराइना गांव निवासी डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व स्टार दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। द ग्रेट खली ने पहलवानी में भारत का नाम रोशन कर सबसे ऊंचा स्थान दिलाया है। पूरी दुनिया में महाबली खली के नाम से जाने जाने वाले दलीप सिंह ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और आज उस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि उनके रिकॉर्ड को तोड़ना काफी मुश्किल हो गया है।



रेसलर दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली कृषि कानूनों का विरोध भी कर चुके हैं। किसान आंदोलन के समय उन्होंने कहा था कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। वह देश के हर किसान के साथ खड़े हैं। एक छोटे से गांव घिराइना में 27 सितंबर 1974 में जन्मे दिलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली भारत की शान है और  अब राजनीति में भी कदम रख लिया है। लेकिन खली ऐसे ही महाबली नहीं बने। इसके पीछे इतना लंबा संघर्ष था।

Great Khali of Himachal joins BJP: Know Dalip Singh Rana journey from childhood to becoming a leader
दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला

 खली बचपन से ही मजबूत कद काठी वाले रहे। वह एक किसान परिवार में पैदा हुआ थे। सात भाई बहनों में से एक दिलीप राणा परिवार में सबसे अलग थे। इसका शरीर बचपन से ही भीमकाय था। आर्थिक हालात सही न होने से दिलीप बचपन में पढ़ाई नहीं कर पाए। इन्हें दूसरे भाइयों की तरह मेहनत मजदूरी करनी पड़ी।

Great Khali of Himachal joins BJP: Know Dalip Singh Rana journey from childhood to becoming a leader
great khali - फोटो : अमर उजाला

पहले गांव फिर शिमला आकर भी मजदूरी करनी पड़ी। भारी वजन उठाना खली के बाएं हाथ का खेल था। गांव के लोगों के अनुसार खली का शरीर इतना बढ़ गया था कि इनके लिए बाजार से जूते भी नहीं मिल पाते थे। इसके लिए खली गांव से दूर शिलाई में जाकर चप्पलें और जूते बनवाते थे। जब ये यहां जाते तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Great Khali of Himachal joins BJP: Know Dalip Singh Rana journey from childhood to becoming a leader
ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मजदूरी के लिए खली गांव से दूर जाने लगे। लेकिन ये काफी नहीं था। जितना पैसा मजदूरी के बाद मिलता था, उससे खली की डाइट भी पूरी नहीं हो पाती थी। ऐसे में घर के लिए पैसे बचाना दूर की कौड़ी थी। एक आईपीएस अफसर ने खली को पंजाब आकर पुलिस में शामिल होने को कहा। खली के लिए ये दूर की बात थी। अफसर ने खुद खर्च देकर उन्हें पंजाब बुलाया। खली भी अपने छोटे भाई के साथ पंजाब पुलिस में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Great Khali of Himachal joins BJP: Know Dalip Singh Rana journey from childhood to becoming a leader
ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद खली की यही कद काठी उसकी सबसे बड़ी ताकत बन गई। रेस्लिंग उन दिनों पसंदीदा खेल बनती जा रही थी। खली को भी इसके लिए तैयार किया गया। आखिरकार खली अमेरिका पहुंच गए। डब्ल्यूडब्ल्यूई में सफर शुरू करना इतना आसान नहीं था।  यहां पैसा तो जमकर मिलता था लेकिन उसके लिए खूब पसीना भी बहाना पड़ता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed