हिमाचल प्रदेश के मंडी में जनसभा से पीएम नरेंद्र मोदी ने 11,581 करोड़ रुपये की बिजली परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। 28,197 करोड़ रुपये की 287 निवेश परियोजनाओं की सेकंड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समारोह की अध्यक्षता भी की। पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। केंद्र सरकार ने यहां अटल टनल बनाई। रेणुका बांध परियोजना का भी स्थानीय लोगों को लाभ होगा। इन परियोजनाओं से लगभग एक लाख रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
वहीं, पड्डल मैदान में देव समाज से जुड़े 337 बजंतरियों ने वाद्य यंत्रों की थाप से छोटी काशी को गुंजायमान कर दिया। बंजतरियों ने वाद्य यंत्रों की धुनों से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। मैदान में भी दिनभर वाद्य यंत्र बजाते रहे। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और कांगड़ा से कई लोग स्थानीय वेशभूषा में पहुंचे थे। जनसभा में जहां महिलाएं और युवा अधिक संख्या में पहुंचे वहीं, बुजुर्ग और दिव्यांग भी जनसभा में भाग लेने पहुंचे। जानें पीएम रैली की झलकियां...
2 of 9
चौपाल के लोगों ने डाली नाटी।
- फोटो : संवाद
कार्यकर्ताओं ने पीएम के स्वागत में नाटियां भी डालीं। शिमला के चौपाल से पहुंचे दल ने करीब 45 मिनट तक पड्डल मैदान में नाटी डाली। दल में 100 से अधिक महिला-पुरुष शामिल थे। नाटी को देखने के लिए हजारों लोग जमा हो गए।
3 of 9
वाद्ययंत्रों से गूंजा पड्डल
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा के पालमपुर से पहुंचे एक दल की गद्दी समुदाय के रहन-सहन पर आधारित नाटी ने भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। नाटी दल का पहनावा सभी को पसंद आया।
4 of 9
कुल्लूवी नाटी।
- फोटो : संवाद
किन्नौर, लाहौल-स्पीति और कुल्लू से भी महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में पड्डल मैदान में नाटियां डालते दिखे। सर्व देवता सेवा समिति अध्यक्ष पंडित शिवपाल ने बताया कि मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री की रैली के लिए देव समाज से जुड़े 337 बजंतरियों वाद्य यंत्रों को बजाया।
5 of 9
हिमाचली व्यंजन
- फोटो : संवाद
दूसरी ग्राउंड सेरेमनी के लिए आए निवेशकों के लिए खास हिमाचली व्यंजन परोसे गए। इनमें हर जिले के खास व्यंजन शामिल थे। मेहमानों ने गुच्छी का मदरा, पनीर फिरदौसी, खुंब, मक्की मसाला, गाजर मेथी, हिमाचली कढ़ी, सेपू बड़ी, चना रेंटा, सब्ज मिलोनी, राजमा का मदरा, दाल येलो तड़का, मोगेंद्रा और पंचोला और सिड्डू का स्वाद चखा।