फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20 फीट बर्फ में रोहतांग दर्रे को पैदल लांघकर मनाली पहुंचे चार लोग, देखें तस्वीरें

Sat, 23 Mar 2019 07:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल स्पीति) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Mar 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Four people reached Manali crossing Rohtang Pass on foot in 20 feet of snow
रोहतांग पास

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में समय पर हवाई सेवा नहीं मिलने से अब लोग जान जोखिम में डालकर 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे को लांघकर मनाली पहुंच रहे हैं। सिस्सू पंचायत के चार लोगों ने शनिवार को 10 घंटों तक पैदल सफर कर 20 फीट बर्फ की मोटी दीवार के ऊपर रास्ता बनाया और पलचान होते हुए मनाली पहुंचे।

Trending Videos
Four people reached Manali crossing Rohtang Pass on foot in 20 feet of snow
रोहतांग पास

सिस्सू पंचायत के उप प्रधान मनोज कुमार ने पलचान पहुंचने पर कहा कि देर रात करीब दो बजे वह और उसके तीन साथी तेलिंग से चले और शनिवार दोपहर 12 बजे पलचान पहुंचे।

Four people reached Manali crossing Rohtang Pass on foot in 20 feet of snow
रोहतांग पास

वहां से मनाली तक उन्होंने टैक्सी में सफर किया। पलचान पहुंचने में उन्हें 10 घंटे का समय लगा। कहा कि रोहतांग में बर्फीली हवाओं के बीच गुजरना मुश्किल लग रहा था। जैसे-तैसे उन्होंने रोहतांग दर्रा पार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four people reached Manali crossing Rohtang Pass on foot in 20 feet of snow

उनके अन्य तीन सहयोगी अशोक, महेश और प्रदीप सभी सिस्सू पंचायत निवासी सिस्सू हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर सुविधा नहीं मिलने से आहत हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सिस्सू से छह किलोमीटर दूर तेलिंग गांव में रात काटी और रात्रि दो बजे उठकर बर्फ पर रास्ता बनाकर मनाली की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
Four people reached Manali crossing Rohtang Pass on foot in 20 feet of snow

 सिस्सू हेलीपैड से 70 लोगों को जरूरी काम से कुल्लू पहुंचना है। अगर हेलीकॉप्टर का बंदोबस्त नहीं हो रहा तो सरकार को कोकसर और मढ़ी में समय पर बचाव दल स्थापित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अगर दो चार दिन तक सिस्सू हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा तो कुछ और लोग जान जोखिम में डाल रोहतांग को पैदल लांघ सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed