फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: ड्रैगन फ्रूट उगाकर मुश्ताक ने चमकाई किस्मत, दिल के मरीजों के लिए वरदान है ये फल

Fri, 26 Nov 2021 07:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 26 Nov 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
dragon fruit farming in una himachal Pradesh by farmer Mushtak and dragon fruit benefits for health
किसान मुश्ताक गुज्जर - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के किसान मुश्ताक गुज्जर ने ड्रैगन फ्रूट उगाकर एक मिसाल पेश की है। अंब के आदर्श नगर में ड्रैगन फ्रूट के पौधे उगाकर डेढ़ क्विंटल से अधिक पैदावार हासिल की है। खनिज पोटाश, कैल्शियम, एंटी ऑक्सीडेंट तथा एंटीएजिंग तत्वों से भरपूर ड्रैगन फ्रूट की बाजार में भारी मांग है। यह काफी महंगा बिकता है। मुश्ताक ने बताया कि वह लगभग आधा एकड़ भूमि पर अमेरिकन ब्यूटी तथा रेड सिमन किस्म के ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट के एक हजार से अधिक पौधे लगाए हैं। पिछले वर्ष एक क्विंटल ड्रैगन फ्रूट की पैदावार की थी। इस साल लगभग डेढ़ क्विंटल ड्रैगन फ्रूट की पैदावार की है। यह बाजार में 200 रुपये किलो रेट पर बेचा है। दिल के मरीजों के लिए यह फल वरदान है।

dragon fruit farming in una himachal Pradesh by farmer Mushtak and dragon fruit benefits for health
- फोटो : संवाद

खाने में यह फल स्ट्रॉबेरी और लीची की तरह मीठा स्वाद देता है। यह फल जितना स्वादिष्ट है, उतना ही स्वास्थ्य वर्धक भी। इंसान के शरीर में ड्रैगन फ्रूट एक दवा का काम करता है। उनके पिता रिटायर्ड सूबेदार मेजर शौकत अली गुज्जर कहते हैं कि मार्च, 2019 में 125 सीमेंट के पोल बनाकर 500 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए थे। सितंबर से अक्तूबर में फूल से फल तैयार होने में 40 दिन का समय लगता है। ठंड के मौसम में दो महीने का समय भी लग जाता है। ड्रैगन फ्रूट के पौधे का औसतन जीवन 25-30 वर्ष होता है। ऐसे में किसान को एक ही बार निवेश करना होता है।

dragon fruit farming in una himachal Pradesh by farmer Mushtak and dragon fruit benefits for health
- फोटो : संवाद

मुश्ताक को बागवानी विभाग का भी भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने बताया कि विभाग ने 80 प्रतिशत अनुदान पर उन्हें प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन सिस्टम दिया। बागवानी विभाग के अधिकारी समय-समय पर तकनीकी सलाह भी देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dragon fruit farming in una himachal Pradesh by farmer Mushtak and dragon fruit benefits for health
- फोटो : संवाद

उद्यान विभाग ने ड्रैगन फ्रूट के पौधों के पोषण के लिए प्राथमिक न्यूट्रिशन तथा पौधे में लगने वाले फंगस से बचाव के लिए कॉपर सल्फेट और चूने के घोल से बनने वाली स्प्रे इत्यादि दवाओं के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
dragon fruit farming in una himachal Pradesh by farmer Mushtak and dragon fruit benefits for health
- फोटो : संवाद

बागवानी विभाग के उप निदेशक डॉ. अशोक धीमान ने कहा कि अंब के किसान मुश्ताक अहमद ड्रैगन फ्रूट की खेती में काफी मेहनत कर रहे हैं। विभाग ने उन्हें सब्सिडी पर ड्रिप इरिगेशन सिस्टम दिया है। अब उनके काम को आसान बनाने के लिए विभाग एक पावर टिलर की खरीद पर उन्हें 50 प्रतिशत सब्सिडी भी देने जा रहा है। डॉ. धीमान ने कहा कि बागवानी विभाग प्रगतिशील किसानों को हरसंभव सहायता देने के लिए तत्पर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed