'कर्ज' से हैं परेशान तो अपनाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय
अगर आपका कर्ज के जाल में फंसे है तो ज्योतिष के यह आसान उपाय आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इन्हें अपनाकर देखिए आप जल्द ही कर्ज चुकाकर चिंतामुक्त हो जाएंगे। जानिए उपाय..
'कर्ज' से हैं परेशान तो अपनाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय
कर्जदार व्यक्ति को हर समय यह चिंता सताती रहती है कि वह कैसे उससे मुक्ति प्राप्त करेगा। कई बार तो ब्याज ही किश्त चुकाते चुकाते ही शख्स की कमर टूट जाती है। तो आइए ज्योतिष सिद्धांतों एवं उपायों को जानिए जिससे आपकी यह मुश्किल आसान होगी।
'कर्ज' से हैं परेशान तो अपनाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय
पहला उपाय: अश्विनी अथवा अनुराधा नक्षत्र के दिन का चुनाव कीजिए। पंचांग में यह देखिए कि किस दिन अश्विनी ओर अनुराधा नक्षत्र में किस समय उपयुक्त हैं। फिर लग्न का चुनाव करें। यदि अश्विनी नक्षत्र का दिन है, तो मेष लग्न का समय चुनिए। यदि अनुराधा नक्षत्र का दिन है तो वृश्चिक लग्न का चुनाव करें। इस समय कर्ज का कुछ भाग चुका दी जिए। कर्ज शीघ्र की चुक जाएगा। कई बार सैंकड़ों व्यक्तियों पर प्रयोग करके इसे सटीक पाया गया है।
'कर्ज' से हैं परेशान तो अपनाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय
दूसरा उपाय: मंगलवार, रविवार और शनिवार का होना चाहिए। तिथि चतुर्थी और चतुर्दशी हो। इसके बाद यह देखना जरूरी है कि उस दिन गुलिक किस राशि में है? यदि संभव हो, तो सही समय की गणना किसी ज्ञानी पंडित से करवा लें। उस सही समय में कर्ज का कुछ भाग चुकाइए। इससे आपका कर्ज जल्द ही समाप्त हो जाएगा, या कहें तो आपकी परिस्थतियां ऐसी बनेंगी कि आप जल्द ही कर्ज को चुकता कर देंगे।
'कर्ज' से हैं परेशान तो अपनाएं ज्योतिष के ये आसान उपाय
तीसरा उपाय:शनिवार का दिन लीजिए। लग्न मेष, कर्क, तुला और मकर होना चाहिए। यह आवश्यक है कि लग्न में कर्ज की कुछ पेमेंट करते समय अष्टम भव में प्राकृतिक अशुभ ग्रह की स्थिति रहनी चाहिए। किस समय से किस समय तक लग्न में अशुभ ग्रह की स्थिति रहेगी? यह ध्यान रखना अति आवश्यक है।