{"_id":"59c8a4124f1c1b88688b6643","slug":"himachal-una-drug-racket-busted-8-lakh-cash-seized","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नशे के कारोबार का पर्दाफाश, पुलिस टीम पर लाठियों से हमला, 8 लाख कैश बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के कारोबार का पर्दाफाश, पुलिस टीम पर लाठियों से हमला, 8 लाख कैश बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि शातिरों ने अब पुलिस पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। हिमाचल के जिला ऊना के निकटवर्ती गांव अरनियाला में छापेमारी करने गई पुलिस की एसआईयू टीम पर लाठियों से हमला कर दिया गया।
2 of 6
वारदात में पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक टीम एक गुप्त सूचना के मुताबिक नशे की खेप को लेकर दबिश देने गई थी। सूत्र बताते हैं कि मौके पर से 8.37 लाख कैश बरामद हुआ है। 10.95 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया है।
3 of 6
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी अजय राणा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरनियाला स्थित एक रिहायशी मकान में नशे का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जिस पर पुलिस की एसआईयू टीम अप्पर अरनियाला पहुंच गई और रिहायशी मकान में दबिश दी। पुलिस जैसे ही घर में छापेमारी करने लगी, तो घर के सदस्य रिक्की, उसके भाई लक्की और उनके नौकर ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
लाठियों और धक्का-मुक्की के बीच पुलिस के दो जवान अनिल दत्ता और सौरभ जख्मी हुए हैं। हमले को देख एसआईयू टीम के अन्य जवानों ने हमलावरों को काबू किया और मामले की सूचना सदर थाना ऊना में दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।