{"_id":"596997004f1c1bd6528b479c","slug":"fact-that-will-impact-cbi-investigation-in-kotkhai-gangrape-and-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के बाद हत्या: CBI के लिए भी आसान नहीं होगी जांच, ये रहे 7 कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के बाद हत्या: CBI के लिए भी आसान नहीं होगी जांच, ये रहे 7 कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शिमला के कोटखाई में दांदी के जंगल में घटनास्थल से दस फीट दूर गुड़िया के साथ दुष्कर्म का दावा करने वाली पुलिस सवालों के घेरे में है। पुलिस जांच में कई कमजोर कड़ियां हैं, जिनसे आने वाले दिनों में सीबीआई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं-
2 of 8
पुलिस का दावा है कि जिस गड्ढे में गुड़िया का शव मिला, उससे दस फीट दूर दरिंदगी हुई। लेकिन यह साबित करने के लिए कोई ठोस साक्ष्य पुलिस नहीं पेश कर पाई है।
3 of 8
घटनास्थल से एक आरोपी का डेरा करीब 400 मीटर है। यह खुद में सवाल है कि आखिर दरिंदों ने अपने घर के साथ खुले में शव क्यों फेंक दिया। ‘अमर उजाला’ की टीम शुक्रवार को उस ढारे तक पहुंची तो वहां एक पिकअप खड़ी थी। यह वही पिकअप है, जिसे आरोपी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पुलिस की माने तो गुड़िया को इसी गाड़ी में लिफ्ट दी गई थी। पुलिस का यह भी दावा है कि पिकअप से उसे बाहर खींचा गया था। उसके बालों में लगे क्लिप भी सड़क पर मिले थे। हैरत है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप को अब तक कब्जे में नहीं लिया है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर स्थानीय लोगों के गंभीर सवालों को इस तरह की जांच के तरीके से बल मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
शव को लड़की के मामा ने सुबह पौने सात बजे देखा। उसके पिता को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी। परिजनों का दावा है कि इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वह मौके पर करीब तीन घंटे देर से पहुंची। तब तक वहां सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया था। ऐसे में मौके पर साक्ष्य मिलने की उम्मीद भी धूमिल हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।